{"_id":"685563be843d98518302d666","slug":"bihar-news-monsoon-session-announced-bihar-elections-2025-patna-bihar-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में चुनाव से पहले मानसून सत्र की हुई घोषणा, पांच दिन चलेगा सदन; राज्यपाल ने किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में चुनाव से पहले मानसून सत्र की हुई घोषणा, पांच दिन चलेगा सदन; राज्यपाल ने किया आह्वान
Fri, 20 Jun 2025 07:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:05 PM IST
सार
Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव में कुछ महीने अभी शेष हैं, लेकिन इस क्भुनाव के पहले का अंतिम सत्र की घोषणा कर दी गई है। यह सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है।
विज्ञापन
बिहार विधान मंडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी वर्ष बिहार विधान सभा के चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले मानसून सत्र की घोषणा कर दी गई है। विधान मंडल में मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 25 जुलाई तक चलेगा। इसको लेकर बिहार के राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (1) के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार विधान सभा को सभा वेश्म, पटना में 21 जुलाई को 11.00 बजे पूर्वाह्न में अधिवेशित होने के लिए आहुत किया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव के राजद में 'भूरा बाल' का हाल देखें; बिहार चुनाव के लिए क्या रहेगी योजना?
विज्ञापन
कई विधेयक होंगे पेश
बिहार विधानमंडल में पांच दिन चलने वाले इस मानसून सत्र के दौरान जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चाएं होगी। साथ ही कई विधेयक पेश होंगे। यह 17वें विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। चूंकि 2025 के सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह मानाजा रहा है कि बिहार विधान सभा चुनाव से पहले विधानमंडल का यह सत्र काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। अनुमान तो यह भी है कि इस 17वें विधानसभा सत्र के दौरान नीतीश कुमार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई लोक-लुभावन विधेयकों को पास करा सकते हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -PM Narendra Modi : चुनाव की चर्चा नहीं, मगर सतर्क करते दिखे पीएम मोदी, बोले- लालटेन-पंजे के शिकंजे से बचना
हंगामेदार होगा यह सत्र
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सत्र काफी हंगामेदार हो सकता है, क्यों कि विपक्ष भी अपनी पूरी तैयारी के साथ सदन पहुंचेगा। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष शिक्षा, बेरोजगारी और लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दों पर नीतीश सरकार को घेर सकती है।