फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Good News first phase of Patna Metro Rail project is about to begin

BIhar News : अब मेट्रो की रफ्तार से दौड़ेगा अपना पटना, फेज-2 में बिहटा और एम्स भी जुड़ेंगे; शुरू होगा नया दौर

Wed, 24 Sep 2025 05:54 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 05:54 PM IST
सार

Patna News : पटना वासियों के लिए खुशखबरी है। इस महीने के अंत तक पटना मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने जानकारी दी है। इससे आवाजाही और सुविधाजनक हो जाएगी और सड़क जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar Good News first phase of  Patna Metro Rail project is about to begin
मेट्रो ट्रेन का चार किलोमीटर का ट्रायल रन - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना आने वाले दिनों में एक नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। लंबे इंतज़ार के बाद इस महीने के अंत तक पटना मेट्रो रेल परियोजना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने जानकारी दी कि पहले चरण में 6.20 किलोमीटर लंबे प्राथमिक कॉरिडोर पर आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। इसमें जीरो माइल, भूतनाथ और खेमनीचक जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे।

विज्ञापन

सरकार की योजना सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। फेज-2 में मेट्रो का विस्तार करते हुए बिहटा एयरपोर्ट, एम्स और पटना के कई अहम इलाकों को भी जोड़ा जाएगा, जिससे राजधानी की आवाजाही और सुविधाजनक हो जाएगी और सड़क जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

2005 से पहले ‘गंदगी और गड्ढों’ वाला बिहार, अब मेट्रो और स्वच्छता से रच रहा नई कहानी

बिहार ने बीते दो दशकों में विकास की एक लंबी यात्रा तय की है। 2005 से पहले की स्थिति में राजधानी पटना और राज्य के कई शहरों की तस्वीर बेहद अलग थी। सड़कों पर गड्ढे, हर जगह बजबजाती नालियां, कचरे के ढेर और बुनियादी ढांचे का अभाव था। उस दौर में शहरों में न तो सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था थी और न ही शहरी विकास की कोई ठोस दृष्टि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और परिवहन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक पहल कीं। अब वही बिहार, जो कभी गंदगी और बदहाली के लिए जाना जाता था, आज मेट्रो रेल, स्मार्ट रोड, कचरा प्रबंधन और स्वच्छता अभियानों के जरिए देशभर में अपनी नई पहचान बना रहा है।

‘स्वच्छता ही सेवा’ से मेट्रो तक, विकास का दोहरा पहिया
“स्वच्छता ही सेवा-2025” कार्यक्रम के दौरान मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि बिहार में 17 सितंबर से शुरू हुआ स्वच्छोत्सव इस बार 29 अक्टूबर तक चलेगा। पहले जहां शहरों में कचरे के अंबार आम बात थे, वहीं अब शहरी निकायों की मेहनत से शहरों का चेहरा बदल चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले वर्ष तक बिहार के सभी शहर पूरी तरह कचरा-मुक्त हो जाएं।

स्वच्छता मिशन के साथ-साथ मेट्रो रेल जैसी परियोजनाएं बिहार के शहरी विकास की नई दिशा तय कर रही हैं। ये पहल सिर्फ आवागमन या साफ-सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य की आर्थिक और सामाजिक संरचना में बड़े बदलाव की दिशा में कदम हैं।

ये भी पढ़ें- Live CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य



नया पटना, बेहतर यातायात, स्वच्छ शहर

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट से राजधानी के नागरिकों को न सिर्फ बेहतर और सुरक्षित परिवहन मिलेगा, बल्कि यातायात जाम जैसी पुरानी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। साथ ही, मेट्रो के नेटवर्क के विस्तार से रोजगार, निवेश और व्यावसायिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।पटना मेट्रो रेल परियोजना सिर्फ एक परिवहन व्यवस्था नहीं, बल्कि उस बदलाव की प्रतीक है, जो बिहार ने पिछले दो दशकों में अपने लोगों के लिए हासिल किया है। यह विकास की ऐसी पटरी है, जिस पर बैठकर बिहार अब “प्रगति” की ओर तेज रफ्तार से दौड़ने को तैयार है।

इस मौके पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, संयुक्त सचिव अभिलाषा शर्मा और पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Election: राहुल गांधी बोले- मेरा होइड्रोजन बम आना बाकी है; पटना में कहा- अब मेरी गारंटी है यह
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed