फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rahul Gandhi guarantee in bihar election 2025 rahul gandhi hydrogen bomb in on the way cwc meeting patna

Bihar Election: राहुल गांधी बोले- मेरा हाइड्रोजन बम आना बाकी है; पटना में कहा- अब मेरी गारंटी है यह

Wed, 24 Sep 2025 05:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

Bihar Election 2025 : अब राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की तरह 'राहुल गांधी की गारंटी' दी है। इसके साथ ही पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद विपक्षी दलों के नेताओं के साथ खड़े होकर उन्होंने एलान किया कि उनका हाइड्रोजन बम आना बाकी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi guarantee in bihar election 2025 rahul gandhi hydrogen bomb in on the way cwc meeting patna
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद बड़ी घोषणाएं कीं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एलान किया है कि उन्होंने जिस हाइड्रोजन बम की बात कही थी, वह आया नहीं है। आने वाला है। जिस दिन आएगा, सभी को सच्चाई का पता चल जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। मैं भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी के लिए गारंटी देता हूं। यह मेरी गारंटी है। क्योंकि, हम संविधान मानते हैं।"

विज्ञापन


राहुल गांधी ने पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की विस्तारित बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन के नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- "हमारा लक्ष्य है कि जिसकी जितनी भागीदारी है, उसे उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। मुझे आप बताइए पिछले 20 साल से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन अति पिछड़ों के लिए यह सब काम उन्होंने क्यों नहीं किया? उन्होंने नगर निकाय में आपके आरक्षण सीमा को क्यों नहीं बढ़ाया? सरकारी ठेकों में आपको आरक्षण क्यों नहीं दिया? एनडीए सरकार वाले पिछले 20 साल से आपको यूज कर रहे थे, गुमराह कर रहे थे। लेकिन, आपके हित में नहीं सोच रहे थे। हमने जो आज घोषणा की है, उसकी मैं गारंटी देता हूं और यह मेरी गारंटी है। संविधान में लिखा है और ऐसा हम इसलिए करेंगे क्योंकि हम इस देश के संविधान को मानते हैं।"
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन हम पहले हम लोगों ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी। 15 दिन घूमे। देखा कि लोगों का हक लूटा जा रहा है। वोट चोरी की बड़ी साजिश रची जा रही है। हमारी बात को युवाओं ने सुना और हमारा साथ दिया। राहुल गांधी ने कहा- "हम लोग आपको एक विजन देना चाहते हैं। यह विजन हमारा या किसी पार्टी का नहीं है। बल्कि, अति पिछड़ा समाज का विजन है। हम लोगों के 10 पॉइंट हैं। इसमें अतिपिछड़ों को स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में आरक्षण, भूमिहीनों को जमीन शहरी इलाकों में 3 डिसमिल जमीन देंगे। ईबीसी, एससी, एसटी को सरकारी ठेकों में 50 प्रतिशत आरक्षण देना हमारा विजन है। निजी संस्थानों में उन्हें आरक्षण देना हमारा लक्ष्य है। लोकसभा में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने दो बातें कही भी। पहली तो यह कि जाति जनगणना कराएं और दूसरा आरक्षण की सीमा को बढ़ाना। इस देश में जिनकी जितनी भागदारी होनी चाहिए, उतनी नहीं मिलती है। इसीलिए हमलोग जातीय जनगणना पूरे देश में करवाना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed