फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य

Wed, 24 Sep 2025 05:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 Sep 2025 05:13 PM IST
खास बातें

Congress Party : बिहार में पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। यह विस्तारित बैठक है, जिसमें राज्यों के कांग्रेसी सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अकेले ही पटना पहुंचे। उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी पटना नहीं आईं। 
 

विज्ञापन
Bihar Election indian national congress working committee members cwc meeting live congress bihar news
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:54 PM, 24-Sep-2025
राहुल गांधी बोले- हाइड्रोजन बम जल्द ही फोड़ेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिसकी जितनी भागीदारी है उसे उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। मुझे आप बताइए पिछले 20 साल से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार है लेकिन अति पिछड़ों के लिए यह सब काम उन्होंने क्यों नहीं किया। उन्होंने नगर निकाय में आपके आरक्षण सीमा को क्यों नहीं बढ़ाया? सरकारी ठेकों में आपको आरक्षण क्यों नहीं दिया। एनडीए सरकार वाले पिछले 20 साल से आपको यूज कर रहे थे, गुमराह कर रहे थे, लेकिन आपके हित में नहीं सोच रहे थे। लेकिन हमने जो आज घोषणा की है उसकी मैं गारंटी देता हूं और यह मेरी गारंटी है। संविधान में लिखा है और ऐसा हम इसलिए करेंगे क्योंकि हम इस देश के संविधान को मानते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चाहती है। मैंने जिस हाइड्रोजन बम की बात कही है वह जल्द ही फोड़ेंगे और वह जिस दिन आएगा सबको सच्चाई का पता लग जाएगा।
04:34 PM, 24-Sep-2025
बिहार में सरकार बनी तो अतिपिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ाएंगे’
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी पटना में अतिपिछड़ा न्याय संकल्प कार्यक्रम में शामिल हुए। आगामी चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन में अतिपिछड़ों के लिए बड़ी घोषणा की। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद अतिपिछड़ों को पंचायत और नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की सीमा 20 फीसदी से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करेंगे। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश' सुनते सुनते जनता तंग आ चुकी है। इसलिए अब इन्हें जाने दो। राहुल और तेजस्वी को उन्होंने देखकर कब कि अब आए तो उन्हें मत लेना। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा वाले मनुवाद को चलाना चाहते हैं। गरीबों का हक लूटना चाहते हैं। लेकिन, जनता इस बार उन्हें सबक सीखा कर रहेगी। 
विज्ञापन
04:08 PM, 24-Sep-2025
भाजपा राज में सामाजिक न्याय को रौंदा जा रहा
कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई (CWC) ने रविवार को दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए, जिनमें से एक बिहार के मतदाताओं से सीधा अपील करता है। कार्यसमिति ने कहा कि भाजपा-आरएसएस का संविधान पर लगातार हमला जारी है और लोकतंत्र की बुनियादी धारणाओं को “ईंट दर ईंट” कमजोर किया जा रहा है। CWC ने अपने प्रस्ताव में कहा कि भाजपा राज में सामाजिक न्याय रौंदा जा रहा है। आरक्षण को लगातार खत्म किया जा रहा है और निजीकरण की आड़ में वंचित वर्गों के हक छीने जा रहे हैं।
02:45 PM, 24-Sep-2025
खरगे ने समझाया वोट चोरी का मतलब
CWC की बैठक खत्म हो गई है। राहुल गांधी अति पिछड़ा संवाद में शामिल होने के लिए होटल चाणक्य रवाना हो गए। इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक से पहले कहा कि बिहार की जनता NDA सरकार से त्रस्त हो चुकी है। यहां पर बेरोजगार, पलायन चरम पर है। किसान परेशान हैं। बाढ़ से हाहाकार मच गया है लेकिन सरकार को इन सबसे कोई मतलब नहीं है। उन्होंने SIR के मुद्दे पर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की तर्ज पर अब पूरे देश में मतदाता सूची से लाखों नाम काटने की साजिश रची जा रही है। खरगे ने कहा कि वोट चोरी का मतलब है दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के राशन, पेंशन, दवाइयां, बच्चों की छात्रवृत्तियां और परीक्षा पत्र चुराना। 
02:05 PM, 24-Sep-2025
कांग्रेस नेताओं के साथ प्रेस वार्ता करते सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला
'भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ चुका है'
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज की हमारी बैठक में अनेक विषयों पर खुल कर चर्चा हो रही है। कुछ बात जो मीटिंग में सामने आई है, उसे समझना जरूरी है। जैसे GST के नाम आठ साल तक मोदी सरकार ने देश की जनता की जनता के साथ ठगी की। राहुल गांधी ने इसे गब्बर सिंह टैक्स नाम दिया था। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश को लूट रही है। भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है। 
01:52 PM, 24-Sep-2025
पायलट बोले- चुनाव आयोग हमारे सवाल का जवाब नहीं दे रही
CWC की बैठक चल रही है। इसी बीच वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि बिहार में हालात काफी खराब हो चुके हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगार यहां है। लोग पलायन कर रहे हैं। 10 साल पहले पीएम मोदी ने चीनी मिल का वादा किया था, वो अब कहां है? इसका जवाब भाजपा नहीं दे रही। SIR के जरिए बिहार में वोट चोरी की कोशिश की गई। राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा निकाली जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने मोदी सरकार की योजना की पोल खोल दी। सवाल पूछने पर चुनाव आयोग राहुल गांधी को हलफनामा देने कहती है। हमारे आरोपों की जांच तक नहीं करवा रही है। चुनाव आयोग की ओर से भाजपा बयान देती है।  पायलट ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कारण बिहार में अमीर और गरीबी के बीच खाई काफी बढ़ गई है। इस बैठक ने हमलोगों ने संकल्प लिया कि हम सभी लोग बिहार चुनाव में प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 24-Sep-2025
यशोमती ठाकुर ने कहा- गरीबों की शोषण कर रही मोदी सरकार
सदाकत आश्रम में महाराष्ट्र कांग्रेस की नेत्री यशोमती ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी का खुलासा होते ही जीएसटी कम किया गया। मोदी सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। धर्म के नाम पर जाति के नाम पर झगड़ा बंद किया जाए। ऑटोनॉमस बॉडी पर केंद्र के लोग बैठे हुए हैं, उसे छोड़ना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से देश कमजोर हो रहा है। देश में सिर्फ दादागिरी चल रही है।
12:24 PM, 24-Sep-2025
प्रेस वार्ता करते भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला
बघेल ने बताया क्यों नहीं आईं सोनिया गांधी?
सोनिया गांधी के नहीं आने के सवाल पर बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से कहा कि वह आना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाईं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है। जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी।
12:14 PM, 24-Sep-2025
भूपेश बघेल बोले- पीएम मोदी फेल हो गए
CWC की बैठक चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में क्या क्या बातें कही? उसे रखने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गए हैं। जिस कारण देश के हालात काफी खबर हो गए हैं। 
11:46 AM, 24-Sep-2025
जानिए बैठक में क्या बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने CWC बैठक में कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं जब भारत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो समस्याएं हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की कूटनीतिक विफलता का नतीजा हैं। जिन दोस्तों पर प्रधानमंत्री मेरे दोस्त कहकर गर्व करते हैं, वही आज भारत को कई परेशानियों में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मामले के फेल हो गए। इसका खामियाजा जनता को भुगताना पड़ रहा है। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मान रही है। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed