फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: First phase of intensive voter revision completed, 7.23 crore submitted counting forms

बिहार: गहन मतदाता पुनरीक्षण का पहला चरण पूरा, 7.24 करोड़ ने जमा किए गणना फॉर्म, 1.2 लाख जमा नहीं हुए

Sat, 26 Jul 2025 04:34 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 26 Jul 2025 04:34 AM IST
सार

पहले चरण में चुनाव आयोग ने बिहार की वर्तमान मतदाता सूची (करीब 7.9 करोड़) के 99.8 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया है। आयोग ने बयान जारी कर कहा कि मतदाता सूची में 22 लाख नाम ऐसे हैं जो अब जिंदा नहीं हैं। वहीं 7 लाख के करीब नाम दो या दो से अधिक जगहों पर दर्ज पाए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar: First phase of intensive voter revision completed, 7.23 crore submitted counting forms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हो गया। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में करीब 7.24 करोड़ मतदाताओं ने दस्तावेजों के साथ अपने गणना फॉर्म जमा कराए हैं और इन सभी के नाम पुनरीक्षित मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इन सभी नामों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन


शेष बचे मतदाताओं के फॉर्म भी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की रिपोर्ट के साथ डिजिटाइज्ड होने का काम 1 अगस्त की निर्धारित तिथि से पहले पूरा हो जाएगा। करीब 64 लाख लोगों के नाम सूची से कटेंगे। पहले चरण में चुनाव आयोग ने बिहार की वर्तमान मतदाता सूची (करीब 7.9 करोड़) के 99.8 फीसदी हिस्से को कवर कर लिया है। आयोग ने बयान जारी कर कहा कि मतदाता सूची में 22 लाख नाम ऐसे हैं जो अब जिंदा नहीं हैं। वहीं 7 लाख के करीब नाम दो या दो से अधिक जगहों पर दर्ज पाए गए हैं। इसी प्रकार 36 लाख के करीब मतदाता या तो स्थायी रूप से प्रवास कर गए हैं या उनका कोई पता नहीं चल पाया। इस तरह करीब 64 लाख नाम पुनरीक्षित मतदाता सूची से बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन


1.2 लाख मतदाताओं ने अब तक गणना फार्म जमा नहीं किए हैं। आयोग ने कहा, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान फॉर्म न भरने वालों, मृतकों और स्थायी रूप से प्रवास कर चुके लोगों की पूरी सूची राज्य के सभी 12 राजनीतिक दलों को 20 जुलाई को ही सौंपी जा चुकी है। यदि इन्हें लगता है कि इनमें कोई त्रुटि है तो गलती को 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मसौदा मतदाता सूची में सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कहा, एसआईआर के पहले चरण को सफल बनाने का श्रेय बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी, 38 जिला चुनाव अधिकारी, 243 ईआरओ, 2976 एईआरओ, 77,895 बीएलओ और वॉलंटियर्स और सभी 12 राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और उनकी ओर से नामित 1.6 लाख बीएलए को जाता है। एसआईआर आदेश के अनुसार एक अगस्त से एक सितंबर के बीच कोई भी मतदाता या राजनीतिक दल, मसौदा मतदाता सूची में सुधार के लिए शिकायत और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed