फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Commissioning of three new electronic interlocking systems on the Mokama-Rampur Dumra rail section.

बिहार: मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमिश्निंग, राजेंद्र पुल का भी निरीक्षण

Sat, 03 Oct 2026 09:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 03 Oct 2026 09:58 PM IST
सार

मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, दो लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग की कमिश्निंग की गई। वहीं, रेल संरक्षा आयुक्त ने राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल और दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण शुरू किया।

विज्ञापन
Bihar: Commissioning of three new electronic interlocking systems on the Mokama-Rampur Dumra rail section.
पटरी का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेल ने परिचालन दक्षता और रेलखंड की क्षमता बढ़ाने के लिए दानापुर मंडल के मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड पर तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, दो लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉकिंग और ऑटो सिग्नलिंग कार्य की कमिश्निंग की है। शनिवार को करीब 13 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर ये कार्य पूरे किए गए।

विज्ञापन

मोकामा-रामपुर डुमरा रेलखंड के टाल, हाथीदह और रामपुर डुमरा में तीन नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की कमिश्निंग की गई। इससे ट्रेनों के परिचालन में दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथ ही रेल परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

विज्ञापन

इसके अलावा, रेलखंड पर दो लेवल क्रॉसिंग गेटों की इंटरलॉकिंग की गई है। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर रेल और सड़क यातायात का संचालन अधिक सुरक्षित होगा। वहीं, ऑटो सिग्नलिंग का काम पूरा होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इससे लाइन क्षमता का बेहतर उपयोग करने और ट्रेनों के परिचालन प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र पुल के समानांतर बने नए रेल पुल का निरीक्षण
इसी क्रम में रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकाता के श्री गुरु प्रकाश ने शनिवार को राजेंद्र पुल के समानांतर बनाए गए नए रेल पुल और विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। माल और यात्री परिवहन के लिए बनाए गए इस पुल का निरीक्षण दो दिनों, 3 और 4 अक्टूबर को पूरा किया जाना है।

निरीक्षण के पहले दिन 3 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त ने मोटर ट्रॉली से रेलखंड का जायजा लिया। इस दौरान राजेंद्र पुल और हाथीदह ऊपर के बीच बने मुख्य पुल (पूर्वी लाइन) से लेकर हाथीदह ऊपर और रामपुर डुमरा के बीच नए वायाडक्ट-1 (हावड़ा छोर) तक का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

इस दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण-दक्षिण) राजीव गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक (दानापुर) विनोद कुमार सहित निर्माण संगठन, इरकॉन और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नए पुल पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों में रेल यातायात की गति और क्षमता बढ़ेगी। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed