Bihar Election: कैमूर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और राजस्थान के डिप्टी CM भैरवा ने की सभा, राजद-बसपा पर हमला
Bihar Election: बसपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बसपा कोई पार्टी नहीं, बल्कि एक ठग संस्था है। सम्राट चौधरी ने राजद पर भी जमकर हमला बोला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा कैमूर जिले पहुंचे और रामगढ़ हाई स्कूल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान सम्राट चौधरी ने राजद और उसके नेताओं पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब ज़मीन के बदले नौकरी का खेल चला। जब वे बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब चारा घोटाला हुआ और अब वे अपने बेटे को ‘राजकुमार’ बनाकर फिर से जंगलराज लाना चाहते हैं। ऐसा दोबारा नहीं होने देना चाहिए।
पढ़ें: सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में दो अफसरों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप; पुलिस लाइन में हड़कंप
उन्होंने राजद नेता सुधाकर सिंह को ‘रामगढ़ का गब्बर’ बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को जनता को भगाना चाहिए। बसपा पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि बसपा कोई पार्टी नहीं, बल्कि एक ठग संस्था है। वहीं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अशोक सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें ताकि विकास की रफ्तार और तेज़ हो सके।