फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Constable hangs himself to death, accuses two officers of harassment in suicide note

Bihar: सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में दो अफसरों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप; पुलिस लाइन में हड़कंप

Sat, 18 Oct 2025 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 18 Oct 2025 04:48 PM IST
सार

Bihar News: अमित के साथियों ने भी अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। जवानों का कहना है कि अमित छुट्टी न मिलने से बेहद परेशान था। साथी जवानों ने बताया कि वह कई दिनों से तनाव में था और अधिकारियों से छुट्टी के लिए गुहार लगा रहा था।

विज्ञापन
Bihar: Constable hangs himself to death, accuses two officers of harassment in suicide note
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस में कार्यरत नवादा जिला बल के एक जवान ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार (सिपाही, 2021 बैच) के रूप में हुई है। जवान का शव नवादा नगर के नरेंद्र नगर सेक्टर-ए स्थित किराये के मकान में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर नवादा एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीपीओ हुलास कुमार, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार समेत पुलिस बल पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में लगाए गए संगीन आरोप
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अमित ने विभाग के दो वरीय अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट के अनुसार, जवान ने कई दिनों पहले छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसे रिलीव नहीं किया गया। उल्टा, उससे निजी कार्य कराए जा रहे थे और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन


पढे़ं: खगड़िया में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी जवानों ने भी की शिकायत, जताया आक्रोश
अमित के साथियों ने भी अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। जवानों का कहना है कि अमित छुट्टी न मिलने से बेहद परेशान था। साथी जवानों ने बताया कि वह कई दिनों से तनाव में था और अधिकारियों से छुट्टी के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई।


हाल ही में हुई थी शादी, निजी तनाव की भी आशंका
नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक की हाल ही में शादी हुई थी और संभव है कि कुछ निजी कारणों से भी वह तनाव में रहा हो। हालांकि, सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग में शोक और बेचैनी का माहौल
इस घटना से नवादा पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। जवानों में गहरा आक्रोश और चिंता है। सभी ने मांग की है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए तंत्र में सुधार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed