फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Dispute that started from Darbhanga reached Kaimur, Congress took out protest march

Bihar: दरभंगा से शुरू हुआ विवाद पहुंचा कैमूर, कांग्रेस ने निकाला आक्रोश मार्च; भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 30 Aug 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

Bihar Politics: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा के लोग कार्यालय में घुसे और कुर्सी, दरवाजा सहित तस्वीरें तोड़ दीं। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में लगे राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar: Dispute that started from Darbhanga reached Kaimur, Congress took out protest march
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा से शुरू हुआ भाजपा-कांग्रेस विवाद अब कैमूर तक पहुंच गया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भभुआ शहर में आक्रोश मार्च निकाला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता जिला पार्टी कार्यालय में घुस आए, वहां तोड़फोड़ की और कार्यालय सचिव के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

कांग्रेस ने इस मामले में भभुआ थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आक्रोश मार्च शाहिद भवन कांग्रेस कार्यालय से निकलकर थाना पहुंचा और फिर पूरे शहर में निकाला गया। इसमें जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यालय सचिव महेंद्र राम ने बताया कि कल मैं अकेले कार्यालय पर मौजूद था तभी करीब 15 लोग भाजपा का झंडा लेकर आए और ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद’ व ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे। वे कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर मुझे मारा भी गया और बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन


पढे़ं: पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के झड़प ने पकड़ा तूल, विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा युवा मोर्चा के लोग कार्यालय में घुसे और कुर्सी, दरवाजा सहित तस्वीरें तोड़ दीं। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में लगे राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसको लेकर उन्होंने भभुआ थाना में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। कांग्रेस की ओर से जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनमें ऋषभ प्रताप सिंह, चंदन तिवारी, अजीत पांडे, अमरेश तिवारी, आलोक कुमार, रंजन तिवारी, प्रिंस कुमार, विष्णु जायसवाल, अमित कुमार, जैकलैडू, विकास तिवारी, अविनाश सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।

बता दें कि विवाद की शुरुआत दरभंगा से हुई थी, जहां कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद पटना में 29 अगस्त को कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई। अब कैमूर में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया गया है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed