Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Selection trials for the 2026-27 Cooch Behar Trophy to begin on November 18

बिहार: कूच बिहार ट्रॉफी 2026-27 के लिए चयन ट्रायल 18 नवंबर से, बीसीए ने किया एलान

Tue, 17 Nov 2026 09:39 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 09:39 PM IST
सार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी (पुरुष अंडर-19) सत्र 2026-27 के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में किया जाएगा।

विज्ञापन
Selection trials for the 2026-27 Cooch Behar Trophy to begin on November 18
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कूच बिहार ट्रॉफी (पुरुष अंडर-19) सत्र 2026-27 के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में किया जाएगा। चयन ट्रायल प्रतिदिन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। सभी संबंधित खिलाड़ियों को 18 नवंबर को सुबह 9 बजे मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना अनिवार्य है। इस चयन ट्रायल में विनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए आयोजित तैयारी शिविर में शामिल खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य पात्र खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बालक अंडर-19 रणधीर वर्मा वनडे ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में आमंत्रित किया जा सकता है। इसके तहत बल्लेबाज एवं विकेटकीपर के लिए न्यूनतम 120 रन, ऑलराउंडर के लिए न्यूनतम 100 रन बनाने के साथ 5 विकेट तथा गेंदबाज के लिए न्यूनतम 8 विकेट लेने का मानदंड निर्धारित किया गया है। इसके अलावा वैसे खिलाड़ी, जिन्होंने बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी टूर्नामेंट में बिहार क्रिकेट संघ की ओर से कम से कम एक मैच खेला हो और इस वर्ष अंडर-19 आयु वर्ग के लिए पात्र हों, वे भी इस चयन ट्रायल में भाग लेने के योग्य होंगे।
विज्ञापन


बिहार क्रिकेट संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ क्रिकेट किट एवं वैध पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। आयु सत्यापन, शैक्षणिक अभिलेखों की जांच एवं पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को कंप्यूटर जनरेटेड जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन शैक्षणिक वर्षों की स्कूल मार्कशीट, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक की मूल प्रति साथ लानी होगी। इसके अतिरिक्त सभी दस्तावेजों की एक सेट रंगीन छायाप्रति भी जमा करनी होगी। बिहार क्रिकेट संघ ने सभी पात्र खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों तथा क्रिकेट किट के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed