Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Devotthan ekadashi 2026 date shubh lagn muhurat after dec uthani ekadashi bihar news

लग्न मुहूर्त: कब है देवोत्थान एकादशी? मांगलिक कार्यों के लिए बिहार में शुभ तिथियां जानें

Tue, 17 Nov 2026 06:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

Bihar News: शादी-ब्याह और बाकी शुभ लग्न के मामले में बिहार का पंचांग थोड़ा अलग है। इस साल देवोत्थान एकादशी कब है और शुभ तिथियां क्या हैं, जानें इस खबर में।इसको लेकर के प्रभात मिश्र ने बताया कि इस वर्ष कुल 13 लग्न है

विज्ञापन
Devotthan ekadashi 2026 date shubh lagn muhurat after dec uthani ekadashi bihar news
शादी-ब्याह के साथ बाकी शुभ कार्यों की तिथियां भी देखें। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

विज्ञापन

छठ पूजा के खत्म होते ही शादी-विवाह का दौर शुरू होने जा रहा है। देवोत्थान एकादशी 20 नवंबर को है और इसी दिन से शादी के लग्न का दौर शुरू हो जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद महत्व है। इसी दिन से शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी और तमाम मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। इस बार 20 नवंबर से वैवाहिक लग्न आरंभ हो जाएंगे, जो अगले 10 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। इसके साथ ही 11 दिसंबर से विवाह का मुहूर्त भी समाप्त हो जाएगा।

नवंबर में सात लग्न, दिसंबर में छह शुभ तिथियां
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित प्रभात मिश्र ने ऋषिकेश पंचांग का हवाला देते हुए बताया कि 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। वहीं, नवंबर माह में कुल सात लग्न मुहूर्त हैं, जिनमें 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30 तारीख प्रमुख हैं। इसके बाद दिसंबर माह में कुल छह लग्न मुहूर्त हैं, जो 1, 2, 3, 4, 9 और 10 दिसंबर को हैं। दोनों माह को मिलाकर विवाह के लिए कुल 13 लग्न मुहूर्त हैं।

विज्ञापन

16 दिसंबर की रात धनु राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य
इस वर्ष 20 नवंबर, शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह मनाया जाएगा। इसी के साथ समस्त वैवाहिक और मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं, 16 दिसंबर की रात्रि में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद विवाह के लग्न मुहूर्त के लिए नए वर्ष 2027 का इंतजार करना होगा। हालांकि, इस दौरान शादी-विवाह को छोड़कर अन्य सभी मांगलिक कार्य जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले वर्ष 15 जनवरी से फिर शादी-विवाह के लग्न शुरू हो जाएंगे, जो होली से पहले तक रहेंगे। वर्ष 2027 में कुल 110 लग्न मुहूर्त हैं। इनमें कई दिन ऐसे होंगे, जो मांगलिक कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

देवोत्थान एकादशी शादी लग्न

पंडित प्रभात मिश्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed