फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Clash between Congress-BJP workers in Patna escalated Congress workers took out a protest march protest

Bihar: पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के झड़प ने पकड़ा तूल, विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

Sat, 30 Aug 2025 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

Bihar Politics: जिला कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने आरोप लगाया कि सदाकत आश्रम पर हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और उसमें बुजुर्ग नेताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री के इशारे पर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह हमला कराया गया।

विज्ञापन
Bihar: Clash between Congress-BJP workers in Patna escalated Congress workers took out a protest march protest
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता के खिलाफ कथित बयान का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर पटना स्थित सदाकत आश्रम पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जहानाबाद में प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च की शुरुआत स्टेशन के समीप से हुई और मुख्य सड़कों से होते हुए यह अस्पताल मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी 'भाजपा के गुंडे होश में आओ, हमला करने वालों को सजा दिलाओ' की।

विज्ञापन


पढे़ं: बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सांसद पुत्र पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप, थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने आरोप लगाया कि सदाकत आश्रम पर हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया और उसमें बुजुर्ग नेताओं के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री के इशारे पर कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह हमला कराया गया। हम मांग करते हैं कि दोषियों की गिरफ्तारी हो और उन्हें कठोर सजा दी जाए। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो और बड़ा आंदोलन होगा। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सदाकत आश्रम पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो ईंट का जवाब ईंट से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed