फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: Student who went to see Yagya was shot dead in Ara, family members accused friends of killing him

Bihar Crime: यज्ञ देखने गए छात्र की आरा में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया जान लेने का आरोप

Mon, 10 Jun 2024 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jun 2024 12:17 PM IST
सार

Arrah Crime: सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Student who went to see Yagya was shot dead in Ara, family members accused friends of killing him
मृतक छात्र साहिल पासवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के आरा में घर से यज्ञ देखने अपने दोस्तों के साथ गए एक इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक के परिजनों ने इस वारदात को अंजाम देने का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। हालांकि सभी आरोपी दोस्त घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी के पास की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान बहिरो मोहल्ला निवासी बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान के बेटे साहिल उर्फ भोला पासवान (17) के तौर पर हुई है। साहिल टाउन हाई स्कूल में इंटर का छात्र था। इधर, युवक की हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के पिता बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान ने बताया कि मेरा बेटा कल रात करीब आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ पास के गोठउला गांव में आयोजित यज्ञ देखने के लिए गया हुआ था। जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो हम लोग उसे ढूंढने के लिए निकले। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद आज सुबह बालू ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों ने उसके शव को देखा और इसकी जानकारी हम लोगों को दी। जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मेरे बेटे के गर्दन के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसके बाद इसकी सूचना हम लोगों ने नवादा थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के पिता ने आगे कहा कि हम लोगों को शक है कि मेरे बेटे की हत्या उसी के तीन दोस्तों ने मिलकर की है, जो उसे घर से लेकर गए थे। घटना के बाद से वे सभी फरार भी हैं। हालांकि मुझे ये पता नहीं है कि वारदात को अंजाम किस कारण से दिया गया है।


वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे नवादा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि हम लोगों को जानकारी मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य स्रोतों से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं और हत्या किस वजह से की गई है। पुलिस इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed