Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के 10वीं में लड़कियों ने गाड़ा जीत का झंडा, लड़कों पर पड़ी भारी
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। इस बार के रिजल्ट में भी पिछले साल का ही ट्रेंड दिखा और लड़कियों ने पहला स्थान अपने नाम किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट रविवार दोपहर 1.15 बजे जारी किया गया और इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपनी सफलता का झंडा गाड़ा है। बिहार बोर्ड की तरफ से जारी किए गए परिणाम के मुताबिक जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन बिहार टॉपर बनीं। दोनों छात्राओं ने 98.40% (492 अंक) हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है।
कितने प्रतिशत लड़के और लड़कियां पास हुईं?
बिहार बोर्ड की तरफ से बताया गया कि इस बार परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 लड़कियां और 7,26,961 लड़के थे। इस बार का परिणाम कुल 81.79 प्रतिशत रहा।जिनमें से 86.23 प्रतिशत लड़कियां पास हुई। वहीं, 84.09 प्रतिशत लड़के पास हुए।
17 से 25 फरवरी के बीच हुई थी परीक्षा
इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई थी।
पिछले पांच वर्षों के दौरान कब-कब जारी हुआ परिणाम?
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड आमतौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह में ही मैट्रिक का परिणाम जारी करता रहा है। 2025 में 29 मार्च, 2024, 2023 और 2022 में 31 मार्च को रिजल्ट घोषित किया गया था। ऐसे में इस बार भी मार्च के अंत तक परिणाम आने की पूरी संभावना है।
पिछले पांच वर्षों के दौरान इन बच्चों ने किया था टॉप
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के पिछले पांच वर्षों के टॉपर्स पर नजर डालें तो लगातार उच्च अंक हासिल करने की परंपरा बनी रही है। मार्च 2025 में समस्तीपुर की साक्षी कुमारी ने 489 अंक (97.8%) प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले मार्च 2024 में पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने भी 489 अंक (97.8%) के साथ टॉप किया था। वर्ष 2023 में किशनगंज के इस्लामिया हाई स्कूल के मोहम्मद रुम्मान अशरफ ने 489 अंक (97.8%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, मार्च 2022 में पटना की रामायणी रॉय ने 487 अंक (97.4%) के साथ टॉप किया था। वर्ष 2021 में पूजा कुमारी और संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से टॉप कर सफलता हासिल की थी।
कहां देख सकेंगे परिणाम?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा। परिणाम के साथ ही छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान सभा की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या बनी वजह?
SMS से भी देख सकेंगे रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट या स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर टाइप करें– BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456)। इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में स्कोरकार्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.