फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP party national president Nitin Nabin did not resign from Legislative Assembly patna bihar news

Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधान सभा की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा, जानिए क्या बनी वजह?

Sun, 29 Mar 2026 09:19 AM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 29 Mar 2026 09:19 AM IST
सार

Bihar : आज पूर्व से निर्धारित समय के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इंतजार कर रहे थे। आज वह विधानसभा में अपना इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन वह  इस्तीफा देने नहीं आए।

विज्ञापन
BJP party national president Nitin Nabin did not resign from Legislative Assembly patna bihar news
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : एक्स/भाजपा

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज विधानसभा में अपना इस्तीफा देने वाले थे। लेकिन, अब आज वह इस्तीफा नहीं देंगे। उनके आज का यह कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। दरअसल अचानक उन्हें दिल्ली जाना पड़ गया। वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'ये महोत्सव भाषा, संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन का जीवंत उत्सव', कार्यक्रम में बोले विधानसभा अध्यक्ष
विज्ञापन


विधानसभा से त्यागपत्र देने की मिली थी जानकारी 
रविवार सुबह विधानसभा की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि नितिन नवीन आज सुबह 8:40 में अपना इस्तीफा संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधानसभा जाकर देंगे। रविवार होने के बावजूद विधानसभा कार्यालय खोल दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी निर्धारित समय पर विधानसभा के दफ्तर पहुंच गए। इतना ही नहीं नितिन नवीन के समर्थक और भाजपा के कई नेता भी विधानसभा पहुंच गए थे, लेकिन अचानक नितिन नवीन के कार्यक्रम में बदलाव हो गया। इसके बाद वापस विधानसभा से यह जानकारी दी गई कि नितिन नवीन आज अपना इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : बिहार पुलिस का सिपाही UP से बिहार तक करता था कारोबार, 25 करोड़ के स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। दोनों को 30 मार्च तक अपना इस्तीफा देना है। नियम के अनुसार 14 दिन से अधिक एक व्यक्ति दो सदन का सदस्य नहीं रह सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विधानसभा से 30 मार्च तक इस्तीफा देना था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 30 मार्च को अपना इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन अब तक जदयू या विधानसभा की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफा देने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद आज उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं दिया और आकस्मिक किसी कारणों से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
यह खबर भी पढ़ें-BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर शपथ लेंगे। इसको लेकर राज्यसभा में भी साड़ी तैयारियां कर ली गई हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ निर्वाचित हुए रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार भी राज्यसभा में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण लेने की चर्चा 10 अप्रैल को जरुर है, लेकिन इसको लेकर अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि जदयू और भाजपा के खेमों से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ लेंगे। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed