फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News BJP spokesperson Dr Ajfar Shamshi has been gun shot by miscreants

बिहार: भाजपा प्रवक्ता डॉ. शम्शी पर जानलेवा हमला, इवनिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने मारी गोली

Wed, 27 Jan 2021 08:31 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 27 Jan 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Bihar News BJP spokesperson Dr Ajfar Shamshi has been gun shot by miscreants
बिहार के भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजफर शम्शी को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां भाजपा के प्रवक्ता डॉ. अजफर शम्शी को जमालपुर के इवनिंग कॉलेज के पास बदमाशों ने गोली मार दी है। उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। भाजपा प्रवक्ता को दिनदहाड़े गोली मारे जाने की घटना से हर कोई हैरान है। अजफर शम्सी के ड्राइवर मोहम्मद मुन्ना ने बताया, 'मैं प्रतिदिन की तरह सुबह 11 बजे अजमर को लेकर जमालपुर कॉलेज पहुंचा। कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों की काफी भीड़ थी। इस वजह से शम्शी गेट के पास उतर गए। तभी अचानक दो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और भगदड़ मच गई।'

विज्ञापन

खंगाली जा रही है सीसीटीवी फुटेज

बता दें, अजफर मुंगेर के इवनिंग कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय वह अपनी कार से निकल रहे थे। उनकी ताक में अपराधी पहले से ही वहीं पर मौजूद थे। जैसे ही वह अपनी कार से निकले, बदमाश उन्हें अपना निशाना बनाते हुए गोली चलाने लगे। गोली लगने से अजफर जख्मी हो गए और गिर पड़े। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। उनकी पहचान के लिए आसपास के कई इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांघ में लगी एक गोली

गोली लगने से घायल हुए शम्शी को जल्दी-जल्दी में सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली अजफर की जांघ में लग गई। इससे वह गिर पड़े। अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि भाजपा प्रवक्ता को गोली क्यों मारी गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

इस खबर को सुनने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि अफजर शम्शी सुरक्षित हैं और मामले में ठोस कार्रवाई को लेकर उन्होंने डीजीपी से बात भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed