फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Another world-class indoor stadium will be built in the capital Patna at a cost of Rs 22 crore

Bihar: पटना में बनेगा एक और विश्वस्तरीय इंडोर स्टेडियम, 22 करोड़ की लागत से होगा निर्माण; मिलेगी ये सुविधाएं

Thu, 19 Jun 2025 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 05:38 PM IST
सार

इस स्टेडियम में 25,000 वर्ग फीट क्षेत्र में लकड़ी का फ्लोर लगाया जाएगा, जहां प्रतियोगिताएं और अभ्यास दोनों ही हो सकेंगे। हॉल को आधुनिक साउंड और ऑडियो-वीडियो सिस्टम से लैस किया जाएगा, ताकि खेलों का सीधा प्रसारण भी किया जा सके।

विज्ञापन
Bihar: Another world-class indoor stadium will be built in the capital Patna at a cost of Rs 22 crore
पटना स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में जल्द ही एक और अत्याधुनिक बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम इनडोर खेलों के लिए एक बड़ा केंद्र बनेगा। इसमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग जैसे खेलों की उच्चस्तरीय व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

इसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्रण शंकरण ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार में खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (BSBCCL) इस स्टेडियम का निर्माण करवा रहा है। यह स्टेडियम पाटलिपुत्र खेल परिसर के भीतर बनाया जाएगा और इसका कुल निर्मित क्षेत्र 2,877.98 वर्ग मीटर होगा।

विज्ञापन

स्टेडियम में 41 फीट ऊंचा एक बड़ा हॉल तैयार किया जा रहा है, जिसमें कई इनडोर खेलों का अभ्यास और आयोजन हो सकेगा। इसके साथ एक अलग यूटिलिटी भवन भी बनाया जाएगा जिसमें शौचालय, चेंजिंग रूम, वार्म-अप जोन, प्रशासनिक कार्यालय, स्वागत क्षेत्र और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविन्द्रण शंकरण ने बताया कि यह स्टेडियम आधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा। इसमें प्रीफैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर का इस्तेमाल होगा और छत तथा दीवारों में PUF इंसुलेटेड पैनल लगाए जाएंगे, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और संरचना ज्यादा टिकाऊ होगी। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन, एलईडी लाइटिंग और हरित भवन की आधुनिक तकनीकें भी अपनाई जा रही हैं।


पढ़ें: विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

इस स्टेडियम में 25,000 वर्ग फीट क्षेत्र में लकड़ी का फ्लोर लगाया जाएगा, जहां प्रतियोगिताएं और अभ्यास दोनों ही हो सकेंगे। हॉल को आधुनिक साउंड और ऑडियो-वीडियो सिस्टम से लैस किया जाएगा, ताकि खेलों का सीधा प्रसारण भी किया जा सके। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार फर्नीचर और खेल उपकरण लगाए जाएंगे। यहां बिजली की आपूर्ति के लिए सबस्टेशन, बैकअप के लिए यूपीएस और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था होगी। स्मार्ट लाइटिंग और ऑटोमेशन सिस्टम भी लगाए जाएंगे ताकि बिजली की बचत हो सके।

इस पूरे प्रोजेक्ट को EPC मॉडल पर बनाया जाएगा, जिसका मतलब है कि एक ही ठेकेदार मिट्टी की जांच, डिज़ाइन, निर्माण और कमीशनिंग तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएगा। निर्माण कार्य की निगरानी प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों जैसे आईआईटी या एनआईटी के विशेषज्ञ करेंगे।

करीब 21.2 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बन रहा यह स्टेडियम पटना को इनडोर खेलों की दिशा में नई पहचान देगा। राजगीर में पहले से मौजूद खेल अकादमी और स्टेडियम के साथ-साथ अब पटना में भी एक विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं बिहार में और भी बेहतर तरीके से कराई जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed