फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Chirag Paswan reacts to the question regarding Gyanesh Kumar – Election Commission, Bihar politics.

बिहार: ज्ञानेश कुमार के सवाल पर चिराग पासवान बोले- किसी का बचाव नहीं करूंगा, चुनाव आयोग से क्या मांग की?

Fri, 25 Sep 2026 04:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Sep 2026 04:35 PM IST
सार

खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रकरण में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्ष के सवालों पर भी टिप्पणी की। साथ ही चुनाव आयोग से बड़ी मांग भी कर दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला?

विज्ञापन
Bihar: Chirag Paswan reacts to the question regarding Gyanesh Kumar – Election Commission, Bihar politics.
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और चुनाव आयोग को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसके कामकाज को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो आयोग, खासकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि वह केवल सरकार का हिस्सा होने के कारण किसी का बचाव नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं किसी का बचाव नहीं करूंगा। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है। अगर आयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो यह चुनाव आयोग और विशेष रूप से मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी है कि वह मजबूती से अपना पक्ष रखें।"

विज्ञापन


विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले चिराग
विपक्ष की ओर से सरकार और संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि राजनीति करना विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष के बयानों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। चिराग ने कहा कि विपक्ष क्या कहता है या क्या नहीं कहता, इसे लेकर मैं बहुत चिंतित नहीं हूं। राजनीति करना विपक्ष का काम है। अगर विपक्ष आरोप नहीं लगाएगा तो वह अपनी राजनीति कैसे करेगा?
विज्ञापन

बिहार: कांग्रेसी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की, चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर प्रदर्शन कर रहे; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- विपक्ष को खुश करने के लिए नहीं, जनता को विश्वास में ले आयोग
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग को विपक्ष को संतुष्ट करने के लिए प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। इसके बजाय आयोग को जनता को विश्वास में लेकर उसके सामने उठ रहे सवालों और चिंताओं का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का जनता के प्रति संवाद महत्वपूर्ण है। चिराग के मुताबिक, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को विपक्ष को खुश करने के बजाय जनता को विश्वास में लेना चाहिए। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed