फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Labourer dies after being hit by electric current, family members block road

Bihar News: विद्युत करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

Thu, 19 Jun 2025 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घर के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को हटाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Labourer dies after being hit by electric current, family members block road
परिजनों ने किया सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वनरसिया गांव में गुरुवार को हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूरी करते थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी और पुत्री का विलाप सुनकर गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश प्रजापति बारिश को देखते हुए अपने घर की छत पर अस्थायी झोपड़ी बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वे एस्बेस्टस शीट लेकर छत पर चढ़े थे। इसी दौरान वह शीट पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से छू गई, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें; कल सीवान की धरती से PM देंगे 5736 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, एक और वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और घर के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन को हटाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो गया। मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed