फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Scorpio hits vehicle full of wedding guests, seven person injured

Bihar Accident: बरातियों से भरी गाड़ी में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दूल्हा के पिता की मौत; सात बराती घायल

Tue, 13 May 2025 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 May 2025 02:45 PM IST
सार

Bihar: थाना अध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़ी सवारी गाड़ी में टक्कर मार दी थी, जिससे गाड़ी पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Bihar Accident: Scorpio hits vehicle full of wedding guests, seven person  injured
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित बेनार मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि बरातियों से भरी गाड़ी में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार देर शाम बिहार शरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव निवासी कुसो बिंद (44 वर्ष), पिता ज्ञानी बिंद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, कुसो बिंद अपने बेटे की बरात लेकर नालंदा के बेनार गांव पहुंचे थे। बेनार मोड़ के पास बारातियों की सवारी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग गाड़ी से उतरकर पानी पी रहे थे। तभी बिहार शरीफ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन


पढ़ें: बम धमाकों से दहल उठा बीएन कॉलेज का कैंपस, छात्र घायल; घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात    
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कुसो बिंद समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्थावां रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान कुसो बिंद की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल जिनमें विकास बिंद, विक्रम बिंद, मिथिलेश बिंद, पप्पू बिंद, मोहित कुमार, समर कुमार और अमित कुमार को  बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बारात में मातम पसर गया। हालांकि, परिवार ने किसी तरह शादी की रस्में पूरी कीं, लेकिन खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed