फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Patna news Bomb Blast at BN College Hostel Student Injured Heavy Police Deployment on Campus

Blast In Patna: बम धमाकों से दहल उठा बीएन कॉलेज का कैंपस, छात्र घायल; घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

Tue, 13 May 2025 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 May 2025 02:32 PM IST
सार

Bihar: हमला उस समय हुआ जब कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। हमलावर कक्षा में घुसकर बमबाजी करने लगे। घटना के बाद कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Patna news Bomb Blast at BN College Hostel Student Injured Heavy Police Deployment on Campus
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में सोमवार को बड़ा बम धमाका हुआ, जिससे शहर में सनसनी फैल गई। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत BN कॉलेज के छात्रावास परिसर की है। बताया जा रहा है कि कॉलेज हॉस्टल में छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद यह घटना घटी।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, झड़प के दौरान सुतली बम से हमला किया गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान सुजीत के रूप में हुई है, जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। हमलावर कक्षा में घुसकर बमबाजी करने लगे। घटना के बाद कॉलेज परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। सिटी एसपी (मध्य) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुतली बम के उपयोग की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के विरोध में बीएन कॉलेज के छात्रों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से पिता की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल; पुलिस मौके पर पहुंची    

स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच विवाद की शुरुआत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि विवाद के बाद बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व हॉस्टल परिसर में घुस आए और इसी दौरान बमबाजी की गई। छात्रावास के अंदर से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दीवारों और फर्श पर खून के छींटे नजर आ रहे हैं। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed