फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: A moving bike caught fire in Buxar; rider saved his belongings and himself, Kannauj, Naya Bhojpur

Bihar: बक्सर में चलती बाइक में लगी आग; सवार ने अपना सामान बचाया और खुद को भी, कन्नौज से आ रहा था नया भोजपुर

Sun, 13 Oct 2024 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 13 Oct 2024 05:39 PM IST
सार

Buxar News: नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जलती हुई बाइक को बुझा दिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाइक सवार ने सूझबूझ से अपने सामान और खुद को बचा लिया। 

विज्ञापन
Bihar: A moving bike caught fire in Buxar; rider saved his belongings and himself, Kannauj, Naya Bhojpur
हाईवे पर धू-धू कर जलती मोटरसाइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के नावाडेरा के पास एक चलती बाइक में आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान बाइक सवार ने अपने सामान को बचाने के लिए संघर्ष किया और किसी तरह खुद को भी बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार की है। दरअसल, यूपी के कन्नौज के शेखपुरा मोहल्ला निवासी मो. रुखसार (32) अपनी बाइक से बिहार के नया भोजपुर आ रहे थे। वह अपनी बाइक पर कपड़े और अन्य सामान लादकर फेरी का काम करते हैं। जब वह अपने गंतव्य स्थान के करीब पहुंचे, तभी उनकी बाइक में अचानक आग लग गई। इसके बाद मो. रुखसार ने तुरंत बाइक को खड़ा किया और उसपर रखे सामान को जैसे-तैसे बचाने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से फैलने लगी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। आग लगने का कारण संभवतः लंबे सफर के कारण इंजन का गर्म होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने के बाद नया भोजपुर थाना और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए पानी का टैंकर बुलाया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नया भोजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जलती हुई बाइक को बुझा दिया गया है। इस घटना में किसी प्रकार से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मो. रुखसार ने अपनी सूझबूझ से न केवल अपने सामान को बचाया, बल्कि खुद को भी बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed