{"_id":"6b01739a12630634b40406f3","slug":"paliganj-farmer-death-body-found-field-pierpura-patna-bihar-news-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, घर के पीछे खेत में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, घर के पीछे खेत में मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 21 Nov 2026 04:04 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 21 Nov 2026 04:04 PM IST
सार
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के पियरपुरा गांव में 61 वर्षीय किसान चंद्र विजय सिंह का शव घर के पीछे खेत में मिला। वह शुक्रवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास बिजली के दो खंभे गिरे मिले हैं। पुलिस हादसे और हत्या, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के घर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पटना जिले में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पालीगंज अनुमंडल के पियरपुरा गांव में शनिवार सुबह 61 वर्षीय किसान चंद्र विजय सिंह का शव उनके घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। शुक्रवार शाम शौच के लिए निकले किसान रातभर घर नहीं लौटे थे। सुबह खेत में शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
शुक्रवार शाम घर से निकले, रातभर नहीं लौटे
मृतक की पहचान पियरपुरा गांव निवासी 61 वर्षीय चंद्र विजय सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी कि उनका शव घर के पीछे खेत में पड़ा हुआ है। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसान की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
शरीर पर चोट के निशान नहीं, FSL टीम को बुलाया
घटना की सूचना मिलने के बाद पियरपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
बिजली के खंभे गिरने से हादसे की आशंका
थानाध्यक्ष पूजा राठी ने बताया कि ग्रामीणों से खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान चंद्र विजय सिंह के रूप में की। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार शाम घर से शौच के लिए निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, घटनास्थल के पास बिजली के दो खंभे भी गिरे हुए मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि किसान की मौत बिजली के तार के संपर्क में आने से भी हुई हो सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई, किसी हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
पुलिस हत्या और हादसे, दोनों आशंकाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एफएसएल टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है।