फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Minor died due to drowning, accident happened while Ganga snan; mourning among family members

Bihar News: गंगा नहाने गए नाबालिग की डूबने से मौत, किनारे ही पड़े मिले साइकिल और कपड़े; परिजनों में छाया मातम

Mon, 09 Jun 2025 03:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 03:06 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में गंगा नदी में नहाने गए नाबालिग अचानक हो लापता हो गया। नदी के किनारे उसकी साइकिल और कपड़े बरामद हुए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी डूबने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Minor died due to drowning, accident happened while Ganga snan; mourning among family members
मृतक रवि मल्लिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे की गंगा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान रामदौली गांव के वार्ड 12 के निवासी असर्फी मल्लिक के एकलौते पुत्र रवि मल्लिक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव की खोज के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रविवार की दोपहर करीब एक बजे रामदौली गांव का 13 वर्षीय रवि मल्लिक अपने पांच दोस्तों के साथ बाबा गणनीनाथ मंदिर के पास गंगा नदी में स्नान करने गया था। देर शाम तक जब रवि घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान रवि के दोस्त विशाल कुमार ने बताया कि नहाते समय रवि गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस दुखद खबर ने रवि के परिवार को सदमे में डाल दिया। परिजनों ने गंगा तट पर रवि की साइकिल और कपड़े पड़े हुए देखे, जिससे उनकी आशंका और पक्की हो गई कि रवि की डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: अन्नप्राशन समारोह में साढ़ू पर गोली चलाकर चाकू से हमला, घायल वाराणसी रेफर; हथियार बरामद, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मां का रो-रो कर बुरा हाल
रवि की मां मंजू देवी इस हादसे से पूरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि रवि उनका इकलौता बेटा था और रविवार को अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटा, तो उन्होंने उसके दोस्तों से पूछताछ की। दोस्त विशाल ने बताया कि रवि नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है और वह बार-बार अपने बेटे को याद कर रही हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है।

 
साइकिल और कपड़ों से हुआ घटना का खुलासा
रवि के चचेरे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि जब रवि देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो वे लोग उसे इधर-उधर खोजने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो वे उसके दोस्तों के पास गए। दोस्तों ने बताया कि रवि गंगा नदी में नहाने गया था। इसके बाद परिजन गंगा तट पर पहुंचे, जहां उन्हें रवि की साइकिल और कपड़े पड़े मिले। इससे यह साफ हो गया कि रवि की डूबने से मौत हो गई है। कुंदन ने बताया कि इसके बाद वे लोग बिदुपुर थाने पहुंचे और लिखित आवेदन देकर शव की खोज की मांग की।

यह भी पढ़ें- Bihar: हम पार्टी के झंडे और हथियार संग युवक का वीडियो सामने आया, राजद ने मांझी से मांगा जवाब; JDU का ऐसा रुख
 
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव की खोज के लिए स्थानीय प्रशासन और विशेषज्ञों की मदद ले रही है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि वे शव को जल्द से जल्द बरामद करने की कोशिश करेंगे और मामले की गहन जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed