फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: हम पार्टी के झंडे और हथियार संग युवक का वीडियो सामने आया, राजद ने मांझी से मांगा जवाब; JDU का ऐसा रुख

Mon, 09 Jun 2025 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

Gayaji News: वायरल वीडियो को लेकर राजद नेता अभय कुशवाहा ने कहा कि जीतन राम मांझी अक्सर विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन जब उनकी खुद की पार्टी का कोई व्यक्ति हथियार लहराता है और झंडा उठाकर शक्ति प्रदर्शन करता है, तब वे चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
Gayaji News: Video of youth carrying HAM party flags and weapons surfaced RJD attacks Jitan Manjhi JDU demand
राजद ने वायरल वीडियो पर जीतन मांझी से पूछे सवाल - फोटो : अमर उजाला
गयाजी जिले में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के झंडे और हथियार के साथ एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। वीडियो में देखा गया कि एक युवक चार पहिया वाहन के बोनट पर हथियार के साथ बैठा है और उसके चारों तरफ कुछ लोग हम पार्टी के झंडे लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक भोजपुरी गाना चल रहा है, जिसमें पार्टी और पुलिस को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के युवक मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु का है।

 
फिल्म की शूटिंग बता रहे युवक, हम पार्टी ने पल्ला झाड़ा
वायरल वीडियो को लेकर जब हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो उन्होंने भी सोशल मीडिया पर देखा है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक से बात की गई है। युवक ने सफाई दी कि वह गाना गाने और रील्स बनाने का काम करता है और यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा था। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि युवक ने पार्टी से कोई अनुमति नहीं ली थी और झंडे का प्रयोग उसकी व्यक्तिगत मर्जी से किया गया था। उन्होंने माना कि ऐसे वीडियो से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है और भविष्य में इसे नहीं दोहराने की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar: पटना में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या, पिता की हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में अपराधियों ने की गोलीबारी
 
 
Gayaji News: Video of youth carrying HAM party flags and weapons surfaced RJD attacks Jitan Manjhi JDU demand
हम पार्टी के झंडे और हथियार संग युवक का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

राजद ने किया हमला, मांझी से जवाब तलब
इस वीडियो को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी अक्सर विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं, लेकिन जब उनकी खुद की पार्टी का कोई व्यक्ति हथियार लहराता है और झंडा उठाकर शक्ति प्रदर्शन करता है, तब वे चुप क्यों हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था, तब मांझी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी कि राहुल को उस वक्त किडनैप कर लिया जाता। अब जबकि मांझी की पार्टी का युवक खुलेआम हथियार लहरा रहा है, तो क्या यही वह गैंग है? अभय कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में प्रशासन और सरकार दोनों को सख्त कदम उठाना चाहिए और मांझी को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
 

Gayaji News: Video of youth carrying HAM party flags and weapons surfaced RJD attacks Jitan Manjhi JDU demand
जेडीयू ने मामले में जांच की उठाई मांग - फोटो : संवाद

जदयू द्वारा AI के इस्तेमाल के जिक्र के क्या मायने?
वहीं, जदयू के प्रदेश सचिव चन्दन कुमार यादव ने इस मामले में संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, वह सही है या नहीं, इसकी जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बहुत कुछ बनाया जा सकता है, इसलिए वीडियो की प्रामाणिकता की जांच गया के वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर वीडियो असली है और युवक के पास असली हथियार है, तो वह चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उस पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नीतीश कुमार की सरकार में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेटे के जन्म लेते ही पिता का साया उठा, परिजन बोले- बहू ने मायके वालों के साथ मिलकर मार डाला
 
प्रशासनिक चुप्पी पर भी उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही आम लोगों के बीच भी चिंता और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर किसी अन्य पार्टी का कार्यकर्ता ऐसा करता तो शायद तुरंत गिरफ्तारी होती, लेकिन जब सत्ता पक्ष से जुड़े लोग इस तरह की हरकत करते हैं तो प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में आती है। वहीं अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed