फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Train News: Special trains will pass through Sitamarhi special service for passengers returning after festival

Train News: सीतामढ़ी से गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें, त्योहार के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए विशेष सेवा

Sat, 09 Nov 2024 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Nov 2024 02:02 PM IST
सार

Bihar Train News: त्योहार के बाद अपने गंतव्य को लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष सेवा शुरू की है। इसके तहत कुछ स्पेशल ट्रेनें सीतामढ़ी से होकर गुजरेंगी। इसका उद्देश्य है कि यात्रियों को भीड़ का सामना कम से कम करना पड़े।

विज्ञापन
Train News: Special trains will pass through Sitamarhi special service for passengers returning after festival
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दीपावली और छठ के अवसर पर अपने घर पहुंचे लोगों को पुनः उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से कई विशेष ट्रेन चलाई गई हैं, ताकि भीड़ का सामना कम से कम करना पड़े। समस्तीपुर रेल खंड के सीतामढ़ी जंक्शन से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सीधा तो कुछ वाया सीतामढ़ी हो रहा है, ताकि दरभंगा और रक्सौल रेलखंड के बीच बसे लोगों को सहूलियत हो सके।

विज्ञापन

 
कल से चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
10 नवंबर को रक्सौल से हावड़ा जाने वाली 03044 नंबर की ट्रेन रक्सौल से शाम 16:55 बजे प्रस्थान कर बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान, बंडील के रास्ते हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल कोच के अलावा 3 एसी, 2 एसी और स्लीपर कोच होंगे। इसी दिन सहरसा से आनंद बिहार जाने वाली 04031 नंबर की ट्रेन सहरसा से दिन के 13:00 बजे प्रस्थान कर गढ़बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी कोच 3 एसी होंगे।
विज्ञापन

 
आज चलेगी यह स्पेशल ट्रेन
09 नवंबर को दरभंगा से आनंद बिहार जाने वाली ट्रेन संख्या 0558 दरभंगा से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर कमतौल, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, पनियहवा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल को जाएगी। डीसीएम राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन में दो एसएलआर कोच के साथ 12 जेनरल कोच तथा एक ऐसी कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, 09 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 04067 दरभंगा से शाम के 18:00 प्रस्थान कर जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, गोरखपुर, नरकटियागंज, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल कोच के अलावा 3 एसी, 2 एसी और स्लीपर कोच शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed