फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Nepal Border Tension Social Media Ban Sparks Violence in Nepal, High Alert in Bihar Border News in Hindi

Indo-Nepal Border: नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का बवाल, हिंसा की आंच बिहार बॉर्डर तक; हाई अलर्ट घोषित

Wed, 10 Sep 2025 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Sep 2025 03:35 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: वाल्मीकिनगर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में SSB और पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। सुरक्षाबल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। अफसरों का कहना है कि नेपाल में हो रही हिंसा और आगजनी की वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Nepal Border Tension Social Media Ban Sparks Violence in Nepal, High Alert in Bihar Border News in Hindi
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ छिड़ा आंदोलन अब हिंसक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। इसका असर भारत-नेपाल सीमा पर भी साफ दिखने लगा है। एहतियातन बगहा और वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (SSB) और जिला पुलिस चौकसी में जुटी है।

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज और SSB की 21वीं बटालियन के कमांडेंट तपेश्वर संवित राउत ने सीमा का जायजा लिया। भारत से नेपाल जाने वालों को रोकते हुए उन्हें वापस लौटने की अपील की जा रही है। उधर, बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने इनरवा और भंगहा बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की। अधिकारियों के मुताबिक नेपाल की स्थिति को देखते हुए हर पल अलर्ट रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


पढ़ें: गंगा स्नान करने के दौरान मासूम की डूबने से मौत, पिता का था इकलौता पुत्र; घरवाले हुए बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में उग्र हुआ आंदोलन, मंत्री के घर हमला
नेपाल के कई जिलों में सोशल मीडिया बैन को लेकर शुरू हुआ विरोध अब हिंसक रूप ले चुका है। नवलपरासी जिले में मंगलवार देर रात प्रदर्शनकारियों ने लुंबिनी प्रदेश के वन एवं वातावरण मंत्री देवकरण प्रसाद कलवार के आवास पर धावा बोल दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने मंत्री के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और देर रात तक अफरातफरी का माहौल रहा।

बॉर्डर पर सख्त चौकसी, तेज हुई पेट्रोलिंग
वाल्मीकिनगर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में SSB और पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। सुरक्षाबल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। अफसरों का कहना है कि नेपाल में हो रही हिंसा और आगजनी की वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। नेपाल के रानी नगर में प्रदर्शनकारियों ने बाइक रैली निकाली, जबकि नवलपरासी जिले में देर रात तक उपद्रव होता रहा। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों के लोग सतर्क हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन अपील कर रहा है कि लोग बिना जरूरी कारण सीमा पार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed