{"_id":"6a2e2fe6c21d8602dc0a2f73","slug":"muzaffarpur-bihar-news-constable-recruitment-examination-commence-amidst-tight-security-conducted-at-22-center-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4392747-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, देर से पहुंचे अभ्यर्थियों की नहीं मिली एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, देर से पहुंचे अभ्यर्थियों की नहीं मिली एंट्री
Sun, 14 Jun 2026 01:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:07 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा 22 केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। कदाचार रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शनिवार, 14 जून से शुरू हो गई है। परीक्षा मुजफ्फरपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। डीएम एवं एसएसपी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
समय पर पहुंचना अनिवार्य, देर से आने वालों की नो एंट्री
आपको बता दें कि प्रथम पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध
इस परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वीडियोग्राफी और कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परीक्षा की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है, जहां से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें: मां से कहा था 'फ्री होकर बात करूंगा', किसे पता था यही होगी शुभम की आखिरी कॉल
नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात
परीक्षा के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए अपर समाहर्ता (राजस्व) को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।