{"_id":"6746c21fded27020160defbb","slug":"bihar-vaishali-suicide-today-hajipur-sadar-thana-investigation-case-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2358355-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रात को खाना खाकर सोने गया युवक, सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रात को खाना खाकर सोने गया युवक, सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव; परिजनों में कोहराम
Wed, 27 Nov 2024 07:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:18 PM IST
सार
Vaishali News: सदर थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि युवक ने आत्महत्या के लिए फांसी का फंदा लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक गुलशन कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के सदर थानाक्षेत्र में एक युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शिवचंद्र राय के बेटे गुलशन कुमार (25) के रूप में की गई है, जो नया टोला दिग्घी का निवासी था। मृतक अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुलशन कुमार ने मंगलवार रात को परिवार के साथ खाना खाया था और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य भी सोने गए, लेकिन जब सुबह दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गुलशन ने आत्महत्या के लिए फांसी के फंदे का इस्तेमाल किया था। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार में किसी प्रकार के विवाद की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि गुलशन का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह घर का बड़ा लड़का था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं। परिजनों के मुताबिक, गुलशन का आत्महत्या करने का कोई कारण समझ में नहीं आता, क्योंकि वह हमेशा खुश रहता था। परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
सदर थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि युवक ने आत्महत्या के लिए फांसी का फंदा लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है और लोग इस अनहोनी को लेकर हैरान हैं। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।