Bihar News: तलाक नहीं मिलने पर पत्नी ने की पति की हत्या, जहर देकर उतारा मौत के घाट; हैरान कर देगा मामला
Bihar: शादी के कुछ समय बाद काजल ने मनीष के साथ रहने से इनकार कर दिया और तलाक की मांग करने लगी। मनीष ने तलाक देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद काजल ने मनीष को अपने ननिहाल बुलाया। आरोप है कि वहीं उसने मनीष के खाने में ज़हर मिला दिया। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने तलाक न मिलने पर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर बॉर्डर गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। हत्या की यह घटना लावापुर शाहपुर गांव, थाना महनार में घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार और काजल कुमारी ने वर्ष 2023 में प्रेम विवाह किया था। मनीष के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, जबकि काजल के परिजन प्रारंभ में इस विवाह से नाराज थे। हालांकि बाद में वे भी इस रिश्ते के लिए मान गए थे।
शादी के कुछ समय बाद काजल ने मनीष के साथ रहने से इनकार कर दिया और तलाक की मांग करने लगी। मनीष ने तलाक देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद काजल ने मनीष को अपने ननिहाल बुलाया। आरोप है कि वहीं उसने मनीष के खाने में जहर मिला दिया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, मनीष का शव उसके ससुराल वालों द्वारा उसके पैतृक घर भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी खुद काजल ने अपने देवर को फोन कर दी। मृतक मनीष की एक वर्ष की बेटी भी है।
पढ़ें: उत्तर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के कोविड ICU से वेंटिलेटर के सर्किट बोर्ड गायब, जांच जारी
आरोपी महिला की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव निवासी सुबोध महतो की पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। मनीष तीन भाइयों में मझला था। उसके पिता जगत महतो की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही महनार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। महनार थानाध्यक्ष वेदानंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।