फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: 61 teachers who provided better education received the 'Teacher of the Month' award

Bihar: बेहतर शिक्षा देने वाले 61 शिक्षकों को मिला 'टीचर ऑफ द मंथ' का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर हुई सराहना

Thu, 29 May 2025 02:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 02:10 PM IST
सार

Bihar: शिक्षा विभाग की इस पहल से राज्य के शिक्षक वर्ग में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों का मानना है कि इस प्रकार के पुरस्कार न केवल उनके कार्यों की सराहना करते हैं, बल्कि उन्हें और अधिक समर्पित होकर विद्यार्थियों के भविष्य संवारने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

विज्ञापन
Bihar: 61 teachers who provided better education received the 'Teacher of the Month' award
सांकेतिक - फोटो : META AI

विस्तार

बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और स्कूल स्तर पर कार्यरत शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा ‘टीचर ऑफ द मंथ’ योजना चलाई जा रही है। इस क्रम में अप्रैल माह के लिए राज्यभर से 61 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, डॉ. एस. सिद्धार्थ की अनुशंसा पर चयनित इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया गया है, जिन्होंने अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, नवाचार अपनाने और विद्यार्थियों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, वैशाली जिले के जनदाहा प्रखंड स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, चक्काजायब के शिक्षक मोहम्मद अजहर को ‘टीचर ऑफ द मंथ’ चुना गया है। इसी तरह सुपौल जिले के जगतपुर मध्य विद्यालय की शिक्षिका दीप शिखा, छातापुर प्रखंड के केवला प्राथमिक विद्यालय के नरेश कुमार निराला, सीतामढ़ी जिले के पुपरी प्रखंड के परसौनी मध्य विद्यालय की शिक्षिका अनुराधा कुमारी और समस्तीपुर के पूसा प्रखंड स्थित दिघरा उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ‘मृदुल’ को भी अप्रैल माह के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यभर के शिक्षक सम्मानित
इसके अतिरिक्त समस्तीपुर के हसनपुर प्रखंड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय, मालदह के शिक्षक बैद्यनाथ रजक, पूर्णिया जिले के मंझेलीहाट मध्य विद्यालय के शिक्षक बिरजू कुमार, कसवा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, ठाकुरबाड़ी मुसहरी टोला की शिक्षिका उषा कुमारी और पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड स्थित महंथ रामजी दास शशिभूषण दास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका अनम शेख को भी इस सम्मान से नवाजा गया है।


पढ़ें:  55 साल की पत्नी से घर में रोज होती थी लड़ाई, रिटायर्ड फौजी ने गला रेतकर मारा और हो

शिक्षकों को प्रेरित करने की पहल
शिक्षा विभाग की इस पहल से राज्य के शिक्षक वर्ग में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों का मानना है कि इस प्रकार के पुरस्कार न केवल उनके कार्यों की सराहना करते हैं, बल्कि उन्हें और अधिक समर्पित होकर विद्यार्थियों के भविष्य संवारने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

गौरतलब है कि ‘टीचर ऑफ द मंथ’ योजना की शुरुआत प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से की गई है। विभाग का मानना है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पहचान और सम्मान देने से शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed