फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Durga Puja celebrated with fervor in Muzaffarpur, pandals built from Akshardham to Mahakal Temple

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा की धूम, अक्षरधाम से लेकर महाकाल मंदिर तक के बने पंडाल; लगी भीड़

Mon, 29 Sep 2025 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Sep 2025 02:37 PM IST
सार

Bihar News: पंकज मार्केट के पास बने पंडाल का निर्माण झारखंड और बंगाल से आए कारीगरों ने किया है। समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि यहां हर साल शहर के सबसे आकर्षक दुर्गा पूजा पंडालों में से एक तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
Bihar News: Durga Puja celebrated with fervor in Muzaffarpur, pandals built from Akshardham to Mahakal Temple
दुर्गा पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा की धूम है। शहर के विभिन्न हिस्सों में अनोखे पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। पंकज मार्केट, अघोरिया बाजार, जूरन छपरा और अखाड़ाघाट सहित कई जगहों पर खास थीम पर आधारित भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

जूरन छपरा में अनोखे अंदाज में पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसका काम करीब एक माह से चल रहा था, जिसे बंगाल से आए कारीगरों ने तैयार किया है। पूजा समिति के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि हर वर्ष यहां अलग-अलग थीम पर पंडाल बनते हैं। यही वजह है कि जूरन छपरा का पंडाल शहर में खास पहचान बना चुका है।

विज्ञापन

पंकज मार्केट के पास बने पंडाल का निर्माण झारखंड और बंगाल से आए कारीगरों ने किया है। समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौधरी ने बताया कि यहां हर साल शहर के सबसे आकर्षक दुर्गा पूजा पंडालों में से एक तैयार किया जाता है। कई बार यह पंडाल जिले के टॉप पूजा पंडालों में भी शामिल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; डुमरांव के महाराजा चंद्र विजय सिंह का दिल्ली में निधन, लंबे समय से थे बीमार; शोक की लहर

अघोरिया बाजार में इस बार पंडाल को भगवान जगन्नाथ मंदिर का रूप दिया गया है। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पंडाल को सजाने में रंगीन लाइट, फूल और अन्य सजावट का इस्तेमाल किया गया है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को यहां सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है।

वहीं अखाड़ाघाट नजीरपुर में महाकाल मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। समिति अध्यक्ष राणा आलोक सिंह ने बताया कि यह पंडाल शहर के आउटर क्षेत्र में सबसे बड़ा आकर्षण बनता है। इस बार इसे उज्जैन के महाकाल मंदिर का रूप दिया गया है। यहां विशेष पूजन की व्यवस्था की गई है और भव्य प्रतिमा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed