फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Maharaja Chandra Vijay Singh of Dumraon passes away in Delhi

Bihar News: डुमरांव के महाराजा चंद्र विजय सिंह का दिल्ली में निधन, लंबे समय से थे बीमार; शोक की लहर

Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 27 Sep 2025 10:08 PM IST
सार

Bihar: महाराजा चंद्र विजय सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह भोजपुर कोठी डुमरांव पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार बक्सर में किया जाएगा। उनके पीछे पत्नी कनिका सिंह, बेटा कुमार शिवांग विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह सहित भरा परिवार रह गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Maharaja Chandra Vijay Singh of Dumraon passes away in Delhi
महाराजा चंद्र विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के डुमरांव राज परिवार के महाराजा चंद्र विजय सिंह का शनिवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसके साथ ही क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई है। समाज के हर लोग संवेदना प्रकट कर रहे हैं। महाराजा चंद्र विजय सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा हर जगह शुरू हो गई है। उनके बेटे कुमार शिवांग विजय सिंह ने बताया कि उनके पिता कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन


पहले उन्हें डेंगू हुआ, फिर इंफेक्शन से परेशानी बढ़ी, जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बक्सर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि महाराजा चंद्र विजय सिंह अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए पूरे शाहाबाद क्षेत्र में आदरणीय माने जाते थे। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


पढ़ें; सीएम नीतीश कुमार ने मधुबनी में 8328 करोड़ की 25 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, लाभुकों से संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत परिचय
महाराजा चंद्र विजय सिंह का जन्म 15 जून 1947 को हुआ था और वे 78 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी शिक्षा देहरादून से पूरी की थी। वे 1995 में बक्सर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रहे और भारतीय रेड सोसायटी के आजीवन पैटर्न मेंबर थे। इसके अलावा, वे लायंस क्लब में प्रेसिडेंट और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक भी रहे।

बक्सर में होगा अंतिम संस्कार
उनका पार्थिव शरीर रविवार को सुबह भोजपुर कोठी डुमरांव पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार बक्सर में किया जाएगा। उनके पीछे पत्नी कनिका सिंह, बेटा कुमार शिवांग विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह सहित भरा परिवार रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed