फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger News: Load testing on Sri Krishna Setu, traffic disrupted for hours during test; people got troubled

Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु पर शुरू हुआ भार परीक्षण, जांच के दौरान घंटों बाधित रहा आवागमन; लोग हुए परेशान

Wed, 04 Jun 2025 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

Munger News: एनएचएआई के साइट इंचार्ज नीतीश कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण सेतु की अधिकतम भार क्षमता 110 टन प्रति वाहन और न्यूनतम 55 टन निर्धारित है। इस लिहाज से भार परीक्षण के दौरान प्रयोग में लाए गए वाहनों का भार तकनीकी रूप से सुरक्षित सीमा में रखा गया था।

विज्ञापन
Munger News: Load testing on Sri Krishna Setu, traffic disrupted for hours during test; people got troubled
श्रीकृष्ण सेतु पर हुआ भार परीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले को खगड़िया और बेगूसराय से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण श्रीकृष्ण सेतु पर बुधवार को भार परीक्षण और तकनीकी जांच का कार्य शुरू हुआ। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक इस दौरान पुल पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुल की मजबूती और तकनीकी दक्षता की जांच के लिए सीएसआईआर चेन्नई से आई वैज्ञानिकों की टीम इस परीक्षण कार्य का नेतृत्व कर रही है। डॉ. श्रीनिवासन और डॉ. एम. कुमारस्वामी की अगुवाई में कुल 20 सदस्यीय दल पुल के ऊपरी और निचले हिस्सों की बारीकी से जांच कर रहा है।

विज्ञापन

 
441 टन भार से पुल की क्षमताओं की हुई जांच
इस तकनीकी परीक्षण के तहत कुल नौ हाईवा वाहनों पर 49-49 टन गिट्टी लादकर उन्हें पुल के अलग-अलग हिस्सों पर खड़ा किया गया। इस प्रकार कुल 441 टन भार से पुल के स्पैन और गार्डर पर दबाव डाला गया, ताकि यह देखा जा सके कि उच्च भार के दौरान पुल किस हद तक कंपन या दबाव को सहन कर सकता है। इस पूरे प्रयोग का उद्देश्य यह जानना है कि पुल पर प्रतिदिन गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण उसकी संरचना पर क्या असर पड़ रहा है और भविष्य में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत की संभावना तो नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: उजबेकिस्तान में दिखेगा बिहार का दम, सवात वर्ल्ड कप में भारत की ओर से तीन खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुल की भार क्षमता 110 टन तक, परीक्षण से मिली तकनीकी जानकारी
एनएचएआई के साइट इंचार्ज नीतीश कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण सेतु की अधिकतम भार क्षमता 110 टन प्रति वाहन और न्यूनतम 55 टन निर्धारित है। इस लिहाज से भार परीक्षण के दौरान प्रयोग में लाए गए वाहनों का भार तकनीकी रूप से सुरक्षित सीमा में रखा गया था। जांच के दौरान पुल के नीचे बांसों के सहारे विशेष उपकरण लगाए गए थे, जिनकी मदद से यह पता लगाया गया कि उच्च भार गुजरने पर पुल में कितनी कंपन या झुकाव उत्पन्न हो रहा है। यह परीक्षण पुल की दीर्घकालीन सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित करने के लिए जरूरी था।



 
छह महीने में यह दूसरी बार परीक्षण, गर्मी में हुई स्पैन जांच
इससे पहले जनवरी 2025 में भी श्रीकृष्ण सेतु की एक बार तकनीकी जांच की गई थी। उस समय ठंड के मौसम में पुल की संरचना की स्थिति परखने के लिए यह परीक्षण किया गया था। अब छह महीने बाद गर्मी के मौसम में दोबारा यह परीक्षण कर यह देखा जा रहा है कि तापमान और मौसम परिवर्तन का पुल की संरचना पर कोई असर तो नहीं पड़ा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव ने तालिबान से कर दी बिहार की तुलना, कहा- वहां से बदतर स्थिति है यहां
 
जांच के दौरान राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी
पुल पर सुबह से दोपहर तक जांच कार्य के चलते यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी और दैनिक यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उनका समय और संसाधन दोनों प्रभावित हुए। हालांकि प्रशासन ने पहले ही इस अस्थायी अवरोध की सूचना दे दी थी, फिर भी बड़ी संख्या में लोग रास्ते में ही फंसे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed