Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   KALYANPUR TO GLOW WITH 11.11 LAKH DIYAS, CM TO INAUGURATE DEEPOTSAV

एक दीया मां के नाम: मुंगेर में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी, दिल्ली से आएगी आतिशबाजी की टीम

Thu, 05 Nov 2026 05:58 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 05:58 PM IST
सार

बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में सात नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
KALYANPUR TO GLOW WITH 11.11 LAKH DIYAS, CM TO INAUGURATE DEEPOTSAV
दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर जुटे लोग।

विस्तार

मुंगेर जिले के कल्याणपुर में सात नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 11 लाख 11 हजार 100 दीप प्रज्वलित कर पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठेगा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप प्रज्वलित कर इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करेंगे। ‘एक दिया मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस दीपोत्सव को लेकर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों का दावा है कि यह बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव आयोजनों में से एक होगा।

विज्ञापन

दीपोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत महज पांच हजार दीपों से हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग और युवाओं की मेहनत से पिछले कुछ वर्षों में इसका विस्तार हुआ और आज यह 11 लाख से अधिक दीपों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस बार दीप जलाने के लिए मुंगेर के अलावा भागलपुर, बांका, खगड़िया और जमुई से भी दीप मंगाए जा रहे हैं। एक दीप प्रज्वलित करने पर लगभग पांच रुपये खर्च होते हैं। आयोजन में ग्रामीण अपने घरों से भी दीप लेकर पहुंचते हैं। दीपोत्सव से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण गंगा किनारे होने वाली भव्य आतिशबाजी होगी। इसके लिए दिल्ली से विशेष पटाखे मंगाए जा रहे हैं। दिल्ली की विशेषज्ञ टीम रंग-बिरंगी आतिशबाजी से गंगा के आसमान को रोशन करेगी। आयोजकों के अनुसार, आतिशबाजी का नजारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों जैसा होगा। इस पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे।


ये भी पढ़ें- बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी! : एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा

ग्रामीण मिथिलेश मंडल और विकास कुमार ने बताया कि कल्याणपुर में पिछले दस वर्षों से दुर्गापूजा और दीपोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहती है। दीपोत्सव में प्रज्वलित किए जाने वाले दीपों में तिल के तेल का उपयोग किया जाता है। खराब मौसम के कारण कुछ दीप क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन तैयारियों पर इसका असर नहीं पड़ा है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के अद्भुत संगम को प्रदर्शित करते हैं।

दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर जुटे

दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर जुटे लोग।

 

दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर जुटे

दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed