Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bhanu pratap singh ips transfer bihar news khagaria sp sheohar muzaffarpur city sp transfer bihar news

बिहार : पत्नी से विवाद में चर्चित IPS का 'तत्काल प्रभाव' से ट्रांसफर; चार और आईपीएस, एक BPS का तबादला

Wed, 04 Nov 2026 09:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

IPS Transfer News : पत्नी से विवाद के कारण चर्चित हुए भानु प्रताप सिंह सहित पांच आईपीएस और एक बीपीएस पदाधिकारी का तबादला आदेश जारी हुआ। इसमें भानु प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच किया गया है। 

विज्ञापन
bhanu pratap singh ips transfer bihar news khagaria sp sheohar muzaffarpur city sp transfer bihar news
पुलिस मुख्यालय पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच और बिहार पुलिस सेवा के एक अधिकारी का तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत दो जिलों- खगड़िया और शिवहर में नए एसपी की तैनाती हुई है। सबसे बड़ा और कड़ा आदेश खगड़िया के मौजूदा एसपी भानु प्रताप सिंह को लेकर आया है। तबादला आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है- "तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान देंगे।" 
विज्ञापन


एक राज्यपाल के पास, दूसरे पुलिस मुख्यालय में आए 
अगले आदेश तक जिन आईपीएस पदाधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है, उनमें सबसे ऊपर 2020 बैच के आईपीएस अपराजीत हैं। इनहें राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। यानी, राज्यपाल सचिवालय चले जाएंगे। अब तक वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 16 के समादेष्टा रहते हुए पटना के पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के अतिरिक्त प्रभार को भी देख रहे थे। खगड़िया एसपी को तो मुख्यालय से अटैच कर ही दिया गया है, वह 2021 बैच के आईपीएस हैं और इस समय अपनी पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में हैं। उनकी पत्नी ने कल भी खगड़िया एसपी आवास के सामने धरना दिया था। 

विज्ञापन


खगड़िया और शिवहर के नए एसपी का नाम भी जानें
शिवहर के पुलिस अधीक्षक रहे शैलेंद्र सिंह को भानु प्रताप सिंह की जगह खगड़िया एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वह भी 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसी बैच के आईपीएस मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह फिलहाल मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इस सूची में प्रोन्नति पाकर आईपीएस बनीं कुमारी ममता कल्याणी का भी नाम है, जो फिलहाल बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा हैं। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। बिहार पुलिस सेवा (48वीं-52वीं से सीधी नियुक्ति ) के अधिकारी राज किशोर सिंह को पटना सिटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 की जिम्मेदारी से ऊपर का पदस्थापन मिला है। वह सारण में छपरा के नगर पुलिस अधीक्षक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed