{"_id":"684024a2a68535af2a032358","slug":"bihar-news-tejashwi-yadav-compared-bihar-to-taliban-targeted-nda-government-rjd-gayaji-gaya-news-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेजस्वी यादव ने तालिबान से कर दी बिहार की तुलना, कहा- वहां से बदतर स्थिति है यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेजस्वी यादव ने तालिबान से कर दी बिहार की तुलना, कहा- वहां से बदतर स्थिति है यहां
Wed, 04 Jun 2025 04:19 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:19 PM IST
सार
नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत हैं, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त हैं और शासन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले के गुरपा गांव में मंगलवार को रेप पीड़िता के घर महिला का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी थी। इस खबर के बाद बुधवार को बिहार प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिहार को तालिबान से तुलना करते हुए बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है। इसलिए लोग अपनी मर्जी से कानून को हाथ में ले रहे हैं।
जानिए, क्या था पूरा मामला
दरअसल, मंगलवार को गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरपा गांव में रेप पीड़िता की मां का इलाज करने के लिए एक ग्रामीण चिकित्सक उनके घर पहुंचे थे। उसी दौरान 10 से 12 की संख्या में बदमाशों ने डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पिटाई की थी, जिसमें डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए थे। जब बदमाशों द्वारा डॉक्टर की पिटाई की जा रही थी, तब वहां के ग्रामीण डर के मारे देखते रहे, जबकि कुछ ने छिपते-छिपाते इसकी वीडियो बना डाली थी।
पुलिस ने डॉक्टर को बचाया
घटना की सूचना डायल 112 को मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर रेप पीड़िता के परिजनों ने पूरी जानकारी दी। डायल 112 की पुलिस टीम ने पेड़ से बंधे घायल डॉक्टर जितेंद्र यादव को रस्सी से छुड़ाकर निकाला। घायल डॉक्टर को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
2021 में हुई थी रेप की घटना
रेप पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2021 में गांव के ही तीन लोगों द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका केस चल रहा है। 30 मई को इसी मामले में गवाही थी, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। बदमाशों द्वारा केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी के चलते बदमाशों ने रेप पीड़िता की मां का इलाज करने आए डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में गुरपा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है, लेकिन अभी तक कोई शिकायत का आवेदन नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया।
विज्ञापन
20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल… pic.twitter.com/5brL4tbn21विज्ञापन विज्ञापन— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 4, 2025