{"_id":"683fdbcb58da0bfe0405930c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-three-bihari-player-select-in-national-team-french-boxing-will-held-ujbekistan-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3022994-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: उजबेकिस्तान में दिखेगा बिहार का दम, सवात वर्ल्ड कप में भारत की ओर से तीन खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: उजबेकिस्तान में दिखेगा बिहार का दम, सवात वर्ल्ड कप में भारत की ओर से तीन खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व
Wed, 04 Jun 2025 03:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:48 PM IST
सार
Muzaffarpur News: बिहार के तीन खिलाड़ी फ्रेंच बॉक्सिंग, उजबेकिस्तान में अपना दम खम दिखाएंगे। भारतीय टीम में इनका चयन किया गया है। काठमांडू और इंडोनेशिया के बाद अब उज्बेकिस्तान के ताशकंद में फ्रेंच बॉक्सिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
फ्रेंच बॉक्सिंग में बिहार के तीन खिलाड़ियों का चयन
विस्तार
खेल के मैदान में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखने जा रहा है। उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में 23 से 27 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले सवात वर्ल्ड कप 2025 के लिए बिहार के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। यह चयन उनकी पिछली उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए ऐशियन सवात महासंघ (ईरान) और राष्ट्रीय सवात संघ द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
स्वीटी, प्रियम और यस राज को मिली भारतीय टीम में जगह
स्वीटी कुमारी यूथ कैटेगरी में खेलेंगी। उन्होंने इससे पहले साउथ ऐशियन सवात चैंपियनशिप 2024 में भारत को दो-दो गोल्ड मेडल दिलाए थे। इसके साथ ही उन्होंने ऐशियन सवात चैंपियनशिप, इंडोनेशिया में सिल्वर मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। अब वह वर्ल्ड कप में भारत के लिए चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Murder In Love Affair: गुमशुदगी का मामला हत्याकांड निकला, युवक को पीटकर फेंका था नदी में; आरोपी ने कबूला जुर्म
विज्ञापन
वहीं, प्रियम कर्ण कैडेट वर्ग में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इंडोनेशिया में आयोजित ऐशियन सवात चैंपियनशिप 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई थी। जबकि तीसरे खिलाड़ी यस राज ने नेशनल फेडरेशन कप और नेशनल सवात चैंपियनशिप दोनों में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की है।
भारत में सबसे अधिक खिलाड़ी बिहार से चयनित
राज्य सवात संघ बिहार के सचिव शिहान राहुल श्रीवास्तव ने तीनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चयन का पत्र सौंपते हुए गर्व जताया कि भारत पहली बार सवात फ्रेंच बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भाग लेने जा रहा है और उसमें बिहार से सर्वाधिक तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया और विश्वास जताया कि अगर भारतीय टीम का नेतृत्व बिहार को मिलता है, तो ताशकंद में भारत का झंडा लहराना तय है।
राज्य सवात संघ की भूमिका और संकल्प
इस अवसर पर राज्य सवात संघ बिहार की कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम ने कहा कि यह देखकर बेहद गर्व होता है कि बिहार के खिलाड़ी अब विदेशी खेल प्रतियोगिताओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि बिहार अब खेल के हर मंच पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है और राष्ट्रीय टीम में खिलाड़ियों की भागीदारी इसका प्रमाण है।
यह भी पढ़ें- Bihar Crime: प्रेम प्रसंग के शक में युवक को पीटकर फेंका, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
रास वर्ल्ड से रचा जा रहा नया इतिहास
शिहान राहुल श्रीवास्तव ने यह भी उल्लेख किया कि रास वर्ल्ड जैसी संस्थाओं के प्रयासों से अब भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवात् खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है और बिहार के खिलाड़ी इस बदलाव के अग्रदूत बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत के खेल इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है, जिसमें बिहार की भूमिका निर्णायक साबित हो रही है।