फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Jamui: Young man beaten to death in land dispute, family accuses Patidar of killing him

Bihar News: जमीन विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, परिजनों ने गोतिया पर लगाया जान लेने का आरोप

Sat, 29 Jun 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Jun 2024 06:57 PM IST
सार

Jamui News: सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भागलपुर से बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Jamui: Young man beaten to death in land dispute, family accuses Patidar of killing him
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चिनवेरिया निवासी मलहु यादव के 15 बर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि पीयूष शुक्रवार की रात गांव में हो रहे अष्टयाम को देखने गया। लेकिन सुबह तक वह घर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, शनिवार की सुबह उसका शव गांव से सटे नदी के किनारे खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन




मृतक के पिता मलहु यादव ने बताया कि पांच डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही मोनू यादव, आलोक यादव, नीतीश यादव, कार्तिक यादव, मिथिलेश यादव और दामोदर यादव के साथ कई सालों से विवाद चला आ रहा था। इसलिए शक है कि इन्हीं लोगों द्वारा उसके बेटे की हत्या कर शव को गांव से सटे नदी के किनारे खेत में फेंक दिया। मृतक के पिता ने बताया कि इससे पूर्व इन लोगों द्वारा बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके बाद परिजनों द्वारा जान माल की सुरक्षा को लेकर लक्ष्मीपुर थाने में कई बार आवेदन दिया था। वहीं, मृतक के पिता ने केस के आईओ सावन कुमार पर आरोपी पक्ष से रिश्वत लेकर मामले को रफा-दफा करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भागलपुर से बुलाई गई है। जल्द ही एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल सहित अन्य सुबूत इकट्ठा कर उसे लैब ले जाकर जांच करेगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed