{"_id":"667fea0982407cf353033c5f","slug":"jamui-hyva-truck-crushed-a-police-station-driver-he-died-in-hospital-angry-people-burnt-truck-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाइवा ने थाने के ड्राइवर को कुचला, अस्पताल में मौत; गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंका, पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाइवा ने थाने के ड्राइवर को कुचला, अस्पताल में मौत; गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंका, पुलिस पर किया पथराव
Sat, 29 Jun 2024 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:33 PM IST
सार
Jamui News: जमुई में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घायल बाइक चालक की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक झाझा थाना पुलिस का निजी ड्राइवर भी था। वहीं, घटना से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने मीडिया कर्मियों से भी हाथापाई की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सती घाट गैस गोदाम के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह पंचायत के टहवा गांव निवासी नियाज अंसारी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक झाझा थाने का निजी वाहन चालक भी था।
विज्ञापन
इधर, घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर गुस्साए लोगों ने हाइवा ट्रक में आग लगा दी और जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं, सूचना मिलने के बाद झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी, लेकिन गुस्साए लोग पुलिस पर भी पथराव करने लगे। इस दौरान समाचार संकलन कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ भी आक्रोशित लोगों ने हाथापाई की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नियाज अंसारी बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम से घर से झाझा की ओर जा रहे थे। तभी सती घाट गैस गोदाम के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल पर आक्रोशित लोग का विरोध-प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन