फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Obscene Video Case Exposed Both Accused Arrested in Begusarai Main Culprit Injures

अश्लील वीडियो कांड का खुलासा: दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था; गाड़ी से कूदा

Wed, 30 Sep 2026 10:24 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 10:24 AM IST
सार

बेगूसराय में महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर के मोहद्दीनगर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, बेगूसराय लाने के दौरान उसने चलती गाड़ी से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसका पैर जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Bihar Obscene Video Case Exposed Both Accused Arrested in Begusarai Main Culprit Injures
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के मामले में बेगूसराय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। मुख्य आरोपी रोहित कुमार सहनी को समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद रोहित कुमार सहनी को बेगूसराय लाया जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुर के पास उसने पेशाब करने के बहाने पुलिस की चलती गाड़ी से कूदकर भागने का प्रयास किया। इस कोशिश में उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के कब्जे में दूसरा आरोपी
इस मामले में पुलिस ने इससे पहले विक्रम कुमार सहनी को भी बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इस तरह पुलिस ने मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस
पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ कथित घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।


ये भी पढ़ें-  बिहार में फिर कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल: गया की पहाड़ी पर युवकों ने घेरा, गाली-गलौज और चाबी छीनने का आरोप

एसपी बोले- त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय के एसपी मनीष के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। हालांकि, मामले में सामने आए सभी तथ्यों की पुष्टि पुलिस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed