{"_id":"6444e02a2146f7ef73030528","slug":"moving-four-wheeler-caught-fire-in-nalanda-driver-narrowly-escaped-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नालंदा में चलती मैजिक में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, बाजार समिति में सब्जी अनलोड कर जा रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नालंदा में चलती मैजिक में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, बाजार समिति में सब्जी अनलोड कर जा रहा था घर
Sun, 23 Apr 2023 01:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:07 PM IST
सार
सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खामी के कारण शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ी को भेजा गया। लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
जली हुई मैजिक गाड़ी को देखते स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन एनएच 20 पर रविवार की सुबह चलती मैजिक गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री राम पेट्रोल पंप के पास की है। गनीमत रही कि चालक समय रहते गाड़ी से कूद गया जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मैजिक गाड़ी नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़ा मंडाछ गांव निवासी शिव शंकर कुमार की है। बताया जा रहा है कि शिव शंकर कुमार मैजिक गाड़ी पर सब्जी लोड कर रामचंद्रपुर स्थित बाजार समिति आए थे। जहां से सब्जी अनलोड कर वह घर वापस गांव जा रहे थे। तभी सोहसराय थाना क्षेत्र के श्री राम पेट्रोल पंप के पास गाड़ी का एक्सिलरेटर बढ़ गया और अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया। चालक और स्थानीय लोगों ने आग पर मिट्टी और पानी डाला, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन
सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि गाड़ी में तकनीकी खामी के कारण शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ी को भेजा गया। लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन