{"_id":"64622f13ff04f6e2af03f60d","slug":"motorcycle-standing-in-sunlight-caught-fire-after-starting-it-in-supaul-teacher-saved-his-life-by-jumping-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: चिलचिलाती धूप में खड़ी मोटरसाइकिल में स्टार्ट करते ही लगी आग, शिक्षक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: चिलचिलाती धूप में खड़ी मोटरसाइकिल में स्टार्ट करते ही लगी आग, शिक्षक ने कूद कर बचाई जान
Mon, 15 May 2023 06:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 15 May 2023 06:39 PM IST
सार
शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल से घर आए थे। चिलचिलाती धूप रहने के कारण मोटरसाइकिल घर के बाहर ही खड़ी कर घर के अंदर आराम करने चले गए। घंटों बाद जब फिर बाजार जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करने गए तो अचानक उसमें आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन
जलकर राख हुई मोटरसाइकिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के विद्यापुरी वार्ड 2 में सोमवार दोपहर धूप में खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। इस दौरान शिक्षक अमित कुमार ने कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि घंटो से खड़ी गाड़ी को स्टार्ट करते ही आग लग गई। फिर गाड़ी धू-धू कर जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
शिक्षक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल से घर आए थे। चिलचिलाती धूप रहने के कारण मोटरसाइकिल घर के बाहर ही खड़ी कर घर के अंदर आराम करने चले गए। घंटों बाद जब फिर बाजार जाने के लिए गाड़ी स्टार्ट करने गए तो अचानक उसमें आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी जद में ले लिया। आग लगते ही गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंचे। लेकिन किसी ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं की कुछ ही देर में मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
लेकिन मौके मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज धूप में गाड़ी खड़ी रहने के कारण हो सकता है कि वह गर्म हो गई हो। इसलिए स्टार्ट होते ही आग लग गई। खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगने की घटना शहर में कौतूहल का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन