{"_id":"5c215a48bdec2256c45530b2","slug":"lover-couple-beaten-up-after-tying-them-in-electricity-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई, लगाया 51 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई, लगाया 51 हजार का जुर्माना
Tue, 25 Dec 2018 03:44 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 25 Dec 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े को प्यार का इजहार करना महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की नजर प्रेमी जोड़े पर पड़ी और उन्होंने मिलकर दोनों को बिजली के पोल से बांधकर पिटाई की। प्रेमी जोड़ा चिल्लाता रहा लेकिन ग्रामीणों उनकी पिटाई करते रहे। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पैसा न देने पर दोनों को गांव छोड़कर चले जाने का फरमान सुनाया गया। घटना कटरा थाने के लखनपुर गांव की है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना पिछले मंगलवार की बताई जा रही है। मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन