स्वामी को लाए थे सोनिया को गाली देने अब वो भस्मासुर बन गयाः लालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को लेकर भाजपा में मची खींचतान के बीच लालू यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह स्वामी का लाए थे सोनिया गांधी को गाली देने के लिए लेकिन वह तो उनके लिए ही भस्मासुर बन गया।
बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी के बयानों से वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी नाराज बताए जा रहे हैं, वह स्वामी पर कार्रवाई चाहते हैं इसलिए चीन दौरा छोटा कर वापस लौट आए। इस संबंध में आज सुबह 11 बजे उनकी प्रधानमंत्री से मुलाकात भी होनी थी जो फिलहाल टल गई।
भाजपा की इसी खींचतान पर विरोधी दल लगातार उसे निशाना बनाए हुए हैं। सुबह कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी जेटली पर निशाना साधा था। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अरुण जेटली जी आप मोदी जी से क्या शिकायत करेंगे आपको सीमाओं में बांधने के लिए ही तो सुब्रमण्यम स्वामी को मोदी जी संसद में लाए हैं। अपनी कुर्सी बचाइए। जेटली को सलाह देते हुए दिग्विजय आगे लिखते हैं भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनकी शरण में जाइए।
Subramanian Swamy ko laye the Sonia Gandhi ko gali dene,ab in logon ke maathe mein Bhasmasur bane hui hai-Lalu Yadav pic.twitter.com/REzhRMRyC8
— ANI (@ANI_news) June 28, 2016
स्वामी के मुद्दे पर लगातार घिर रही भाजपा
इसके अलावा कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध दिया था। आनंद ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा आगे से उन्हें थोड़ा पहले बोलना चाहिए। वह मोदी के रघुराम राजन के संबंध में दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
कांग्रेस नेताओं के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी स्वामी को लेकर भाजपा पर हमला कर दिया। कहा- वो स्वामी को सोनिया गांधी को गालियां देने के लिए लाए थे लेकिन वह इनके माथे में भस्मासुर बन गए हैं।
बता दें कि राजद नेता लालू यादव प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होने का कोई नेता नहीं छोड़ते। खासकर स्वामी के मुद्दे पर तो वह लगातार हमलावर रहते हैं।