{"_id":"1df4cd537fda1ec0bde322b7facc2c1e","slug":"lalu-plans-to-author-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू लिखेंगे किताब, करेंगे पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू लिखेंगे किताब, करेंगे पर्दाफाश
एजेंसी/पटना
Updated Sat, 18 Jan 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह एक किताब लिखने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनके राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं और चारा घोटाले में उनको फंसाने वाले विरोधियों के बारे में खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
हाल ही में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अकाउंट खोलने वाले लालू ने एक ट्वीट में लिखा है कि उनकी योजना भारतीय राजनीति की अनकही रोचक कहानियों का खुलासा करने के लिए एक किताब लिखने की है।
विज्ञापन
इसमें कैसे लोगों का इस्तेमाल किया जाता है और कैसे उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया, इसका जिक्र होगा।
उन्होंने लिखा है कि इसके लिए इंतजार कीजिए और देखिए। लालू ने कहा कि रांची की बिरसा मुंडा जेल में 78 दिनों तक रहने के दौरान उन्होंने किताब लिखने के बारे में सोचा। चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद वह जेल में कैद थे।
विज्ञापन
लालू की इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है ‘उम्मीद है कि यह मेरे या आपके बारे में नहीं होगी।’
लालू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि यह किताब उनके छात्र आंदोलन और 1974 के जेपी आंदोलक के दिनों के बारे में होगी।