फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   internet services stopped for sometimes after communal dispute happen in bihar navada

बिहार: नवादा में दुर्गा पूजा कर रहे लोगों पर हमला, अमन के लिए इंटरनेट पर रोक

Fri, 29 Sep 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 29 Sep 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
internet services stopped for sometimes after communal dispute happen in bihar navada

बिहार के नवादा में सांप्रदायिक झड़प के चलते दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई। राज्य सरकार ने हालात पर काबू पाने की हर कोशिश की, इसलिए सोशल मीडिया पर विवादित मैसेज न जाए वहां इंटरनेट व्यवस्था बंद कर दी गई। दरअसल, राजधानी पटना से 116 किलोमीटर दूर नवादा जिले में दुर्गा पूजा के दौरान ये झड़प हुई। 

विज्ञापन


यहां बुधवार रात कुछ असामजिक तत्वों ने धूमधाम से दुर्गा पूजा मना रहे लोगों पर हमला बोल दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक यह रात करीब 9 बजे हुआ, जब कुछ लोग बलिया गांव में स्थित पंडाल से मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर जाने लगे। जब वे अकबरपुर की न्यूयॉर्क बिल्डिंग के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन पर पत्थराबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पत्थर फेंकने वाले इस बात से नाराज थे कि वे डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ दुर्गा की प्रतिमा को ले जा रहे थे। इससे ज्यादा शोर होने की वजह से दोनों समुदायों में भिड़ंत हो गई। नवादा जिले के मजिस्ट्रेट कौशल कुमार और पुलिस सुपरीटेंडेंट बिकास कुमार जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही वहां भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस का कहना है कि मां दुर्गा की प्रतिमा को ठीक करवा कर लोगों को वापस दिया गया, लेकिन उन्होंने मूर्ति के खंडित हो जाने का कारण बताकर उसे लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed