फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dogs kept scratching human organs in Begusarai Sadar Hospital, hospital management kept sleeping

बेगूसराय सदर अस्पताल में मानव अंग को नोचते रहे कुत्ते, सोती रही अस्पताल प्रबंधन

Fri, 27 Jan 2023 09:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 27 Jan 2023 09:22 AM IST
सार

बिहार में प्रथम स्थान रखने वाले जिला स्तरीय बेगूसराय सदर अस्पताल से एक बार फिर संवेदनहीनता का  वायरल वीडियो देखने को मिला है जिसमें कटे हुए मानव अंग को कुत्ते घंटों नोचते रहे लेकिन अस्पताल प्रबंधन संवेदनहीन बनी रही। 

विज्ञापन
Dogs kept scratching human organs in Begusarai Sadar Hospital, hospital management kept sleeping
बेगूसराय सदर अस्पताल में मानव अंग को नोचते रहे कुत्ते, सोती रही अस्पताल प्रबंधन - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बिहार में प्रथम स्थान रखने वाले जिला स्तरीय बेगूसराय सदर अस्पताल से एक बार फिर संवेदनहीनता का वायरल वीडियो देखने को मिला है जिसमें कटे हुए मानव अंग को कुत्ते घंटों नोचते रहे लेकिन अस्पताल प्रबंधन संवेदनहीन बनी रही। वहीं दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ते हुए लोगों पर ही दोषारोपण कर रही है। इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मानव अंग को रिसीव करने वाले लोगों ने इसे कचरे में फेंक दिया जिसे बाद में कुत्ते नोचने लगे। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं ।

विज्ञापन


पल्ला झाड़ रहा अस्पताल प्रबंधन 
इस मामले पर  बेगूसराय सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिनका उपचार करने के दौरान पैर काटने की नौबत आ गई। जब चिकित्सकों के द्वारा उक्त व्यक्ति के पैर को काट दिया गया तब व्यक्ति के परिजनों ने कटे हुए पैर की मांग की जिसे कागजी प्रक्रिया के बाद उन लोगों को सौंप दिया गया। लेकिन उन लोगों ने कटे हुए पैर को वापस कचरे के डिब्बे में फेंक दिया जिसकी सदर अस्पताल प्रबंधन को जानकारी नहीं थी। लेकिन जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने कटे हुए अंग को पुनः कब्जे में लिया और विधिवत उसका छारण भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed