फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   if niteesh gets an opportunity, he can open slaughterhouses in every village

‘नीतीश को मौका मिला, तो गांव-गांव खुलवा दें बूचड़खाने’

Mon, 05 Oct 2015 09:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 Oct 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
if niteesh gets an opportunity, he can open slaughterhouses in every village

बिहार विधानसभा चुनाव में आरक्षण के बाद अब गोमांस का मुद्दा सबकी जुबान पर चढ़ गया है। आरक्षण के मसले पर सफाई दे रही भाजपा अचानक इस मामले को पाकर आक्रामक हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा इस मामले पर लालू यादव और नीतीश कुमार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार ने गांव-गांव में शराब की भट्ठी खुलवा दी है। इन्हें फिर मौका मिला, तो गोमांस के लिए बूचड़खाने भी खुलवा देंगे।
विज्ञापन

क्या लालू प्रसाद वोट के लिए गोमांस भी खा सकते हैं?

if niteesh gets an opportunity, he can open slaughterhouses in every village

मोदी ने आगे लिखा है कि ये कैसे यदुवंशी हैं, जो गाय का मांस खाने की बात करते हैं। क्या लालू प्रसाद वोट के लिए गोमांस भी खा सकते हैं। उन्होंने अपने बयान से करोड़ों गो पालकों का अपमान किया है।

मोदी के अलावा भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने भी इस मसले पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कि चुप्पी इस ओर इशारा करती है कि वह हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाएंगे। नीतीश को इस मामले पर जवाब देना होगा।

राजद प्रमुख लालू यादव ने शनिवार को कहा था कि हिंदू भी गोमांस खाते हैं और जो मांस खाते हैं, उनके लिए बकरे और गाय में कोई अंतर नहीं है। अपने बयान पर विवाद बढ़ता देख लालू ने सफाई भी दी थी, लेकिन वह किसी को हजम नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed