फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gopalganj poisonous liquor case 13 dies and several conditions critical

बिहार में 23 की मौत: गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 13 की गई जान, बेतिया में 10 लोगों ने तोड़ा दम

Thu, 04 Nov 2021 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 05:33 PM IST
सार

जहरीली शराब कांड में कलेक्टर के निर्देश पर अलग- अलग थानों की पुलिस ने तुरहा टोला से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी गांवों में कच्ची शराब की सप्लाई की थी। 

विज्ञापन
gopalganj poisonous liquor case 13 dies and several conditions critical
गोपालगंज में जहरीली शराब का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में जहरीली शराब पीने से अभी तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।  गोपालगंज में जहरीली शराब लेने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। वहीं, बेतिया में 10 लोगों की जान जा चुकी है। गोपालगंज में तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई है, जबकि सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  गोपालगंज और  मोतिहारी के अस्पतालों में सभी का इलाज जारी है । मौतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। उधर, गोपालगंज एसडीएम उपेन्द्र पाल ने अभी तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन

सभी मृतक महम्मदपुर थाने के कुशहर, महम्मदपुर, मंगोलपुर, बुचेया व छपरा के मसरख थाने के रसौली गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम तक आठ लोगों की मौत हुई थी। वहीं, गुरुवार सुबह तक मोतिहारी और गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती पांच और लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। हालांकि, प्रशासन ने गुरुवार सुबह तक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोले- नकली शराब के बहाने साजिश 
बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार के मंत्री जनक चमर ने कहा कि नकली शराब के बहाने साजिश देखी जा सकती है। इसका सेवन करने वाले गरीब हैं। जब कार्रवाई की जाती है और छापेमारी की जाती है, तो कमजोरों को पकड़ लिया जाता है। कमजोर ही पकड़ में आते हैं, कमजोर ही मर जाते हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण। 

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
जहरीली शराब कांड पर विपक्षी दल राजद ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने ट्वीट किया "ये है आपकी शराबबंदी का क्रूर सच मुख्यमंत्री जी....लेकिन आपको न चिंता करनी है और ना ही चिंतन...बस चुनाव 'येन केन प्रकारेण' जीत लिए जाएँ.....बाकी जनता भुगते...परिवार बर्बाद हो जाएँ...आपको क्या?"


चार शराब तस्कर गिरफ्तार
जहरीली शराब कांड में कलेक्टर के निर्देश पर सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, एसडीपीओ संजीव कुमार सिंह के साथ महम्मदपुर, बैकुंठपुर व सिधवलिया थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने तुरहा टोला से चार शराब धंधेबाज छोटे लाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी तस्कर लंबे समय से इस कारोबार से जुड़े हुए थे।

उच्च स्तरीय जांच के दिए गए आदेश
फिलहाल पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी तलाश कर रही है।  गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार दलबल के साथ महम्मदपुर और कुसहर गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। डीएम ने उच्चस्तरीय जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed